झाँसी : IG का बड़ा एक्सन, दो दरोगा दो सिपाही सस्पेंड….

IG's big axon
Jhansi

झाँसी :- जिले के मऊरानीपुर सराफा व्यापारी को बरुआसागर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अनावश्यक रूप से थाने पर ले जा कर प्रताणित करने पर दो दरोगा व दो पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।

झाँसी मंडल जोन के आईजी सुभाष सिंह बघेल ने ये बड़ी कार्यवाही की है। झाँसी के सराफा व्यापार मंडल की शिकायत का आईजी ने लिया था संज्ञान। वहीं आईजी मंडल जोन सुभाष सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एक प्रकरण सामने आया था।

जिसमे जब जांच कराई गई तो पाया गया कि एक व्यापारी झाँसी से मउरानीपुर जा रहे थे जिनको चैकिंग के दौरान अनावश्यक रोककर थाने में ले जाया गया जहाँ पर पुलिस द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया जिसमें जांच के उपरांत थाना बरुआसागर के चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × five =