होमगार्डों का वेतन 500 से बढ़ाकर 700 होगा: होमगार्ड मंत्री

Home Guards salaries

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान ने आज होमगार्ड मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में सभी जिलों के होमगार्ड के कमांडेंट मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री चेतन चौहान ने अधिकारियों से कई अहम बातों पर चर्चा की। इसके अलावा विभाग में चल रहे कार्यो की भी समीक्षा की, साथ ही उन्होंने कहा कि होमगार्ड का भत्ता 500 था, उसको बढ़ाकर 700 किया गया है।

सरकार का फैसला, किसी होमगार्ड को निकाला नहीं जाएगा

होमगार्डों का महत्व बहुत बढ़ गया है और इनकी जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि 25000 होमगार्ड की ड्यूटी समाप्त करने कि भ्रांति पैदा हुई थी। जिसे उन्होंने सिरे से खारिज किया। इसके अलावा मंत्री ने कहा कि विगत दो माह में 229 मृतक आश्रितों को सेवायोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि होमगार्ड के कल्याण और उनके विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। आगे भी होमगार्ड को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा, और होमगार्ड की तैनाती भी बढ़ाई जाएगी।

About Author