गुरू नानक जयन्ती पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी शुभकामनाएँ

google
  • गुरू नानक की शिक्षाएं सिख धर्म के साथ ही सभी धर्मों के लिए हैं अनुकरणीय: राज्यपाल
  • अपने देश और प्रदेश के विकास के लिए करते रहना चाहिए पूरा सहयोग: राज्यपाल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरू नानक जयन्ती तथा कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर देश के सभी लोगों को मुबारक बाद दिया है और उनके मंगलमय जीवन के लिए कामना किया है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस दौरान बधाई सन्देश देते हुए कहा कि “गुरू नानक की शिक्षाएं सिख धर्म के साथ ही सभी धर्मों के लिए अनुकरणीय हैं। उनकी शिक्षाएं हमें समाजोत्थान के लिए प्रेरित करती हैं”।

मुंबई में पूर्व राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आनंदीबेन पटेल ने भारत में होने वाले त्योहारों को लेकर कहा कि “हमारे देश में सभी पर्वों का अपना विशेष सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व है”। साथ ही बताया कि हम सभी को अपनी भारतीय संस्कृति को बनाए रखना चाहिए तथा अपने देश और प्रदेश के विकास के लिए पूरा सहयोग करते रहना चाहिए।

About Author