PMFBY: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय किसानों को राहत देने के लिए pmfby योजना को शुरू किया है। दोस्तों यह एक सरकारी योजना है जो 13 जनवरी 2016 से चलाई जा रही है और इस योजना को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कहा जाता है। दरससल हर वर्ष प्राकृतिक आपदा की वजह से किसानों को अत्यधिक नुक्सान का सामना करना पड़ता है। लगभग हर साल बाढ़, आंधी, ओले और तेज बारिश होती है जिससे फसलें खराब हो जाती है। PMFBY के अंतर्गत किसानों को खरीफ की फसल के लिये 2% प्रीमियम तथा रबी की फसल के लिये 1.5% प्रीमियम का भुगतान करना होता है।
प्राकृतिक आपदाओं की वजह से बर्बाद हुई फसल के मामले में pradhanmantri fasal bima yojana के अंतर्गत बीमा प्रीमियम को काफी कम रखा गया है जिसके चलते किसानों को बहुत आसानी से और सस्ते में इस योजना का लाभ मिल रहा है। दोस्तों यह योजना वाणिज्यिक और बागवानी फसलों के लिए भी बीमा सुरक्षा मुहैया करती है जिसमे किसानों को 5% प्रीमियम का भुगतान करना होता है। आप लोगों में से शायद ही किसी को पता होगा कि PMFBY को भारतीय कृषि बीमा कंपनी (AIC) चला रही है।
PMFBY के उद्देश्य
दोस्तों PMFBY का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, कीड़ों तथा अन्य कोई भी रोग की वजह से अधिसूचित फसल में से किसी प्रकार के नुकसान की स्थिति में किसानों को सरकार द्वारा बीमा कवर और वित्तीय सहायता देना है। इसके अलावा सरकार का यह प्रयास है कि किसानों की खेती में रुचि बनी रहे और उन्हें एक स्थायी आमदनी उपलब्ध होती रहे। केंद्र सरकार किसानों को खेती में इन्नोवेशन एवं आधुनिक पद्धतियों को अपनाने के लिए pradhanmantri fasal bima yojana के तहत प्रोत्साहित कर रही है। साथ ही इस योजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी है।
PMEGP क्या है? PMEGP Lone कैसे लें, जाने पूरी Detail
कहां से लें PMFBY का फॉर्म?
दोस्तों इस योजना का फार्म आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से मिल जाएगा। ऑफलाइन फॉर्म लेने के लिए आपको नजदीकी बैंक की शाखा तक जाना पड़ेगा जबकि ऑनलाइन फार्म के लिए आपके पास इंटरनेट का कनेक्शन होना ज़रूरी है। ऑनलाइन फार्म भरने के लिए आपको PMFBY के आधिकारिक वेबसाइट के लिंक http://pmfby.gov.in/ पर जाना है।
क्रम संख्या | फसल | किसान द्वारा देय अधिकतम बीमा प्रभार (बीमा राशि का प्रतिशत) |
1. | खरीफ | 2% |
2. | रबी | 1.5% |
3. | वार्षिक वाणिज्यिक एवं बागबानी फसलें | 5% |
PMFBY के लिए किन दस्तावेजों की है जरूरत?
- किसान की एक फोटो
- किसान का आईडी कार्ड (पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड)
- किसान का एड्रेस प्रूफ (ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड)
- अगर खेत आपका अपना है तो इस खेत का खसरा नंबर या खाता नंबर का पेपर
- खेत में फसल की बुवाई होने का सबूत भी पेश करना पड़ेगा। सबूत के तौर पर किसान पटवारी, सरपंच, प्रधान जैसे लोगों से एक पत्र लिखवा सकते हैं।
- यदि खेत बटाई या किराए पर लेकर फसल की बुवाई की गयी है, तो खेत के मालिक के साथ करार की कॉपी की फोटोकॉपी जरूर ले जायें। इसमें खेत का खाता/ खसरा नंबर साफ तौर पर लिखा हुआ होना चाहिए।
- फसल को नुकसान होने की स्थिति में पैसा सीधे आपके बैंक खाते में पाने के लिए एक रद्द चेक लगाना आवश्यक है।
PMFBY के लिए ध्यान रखने वाली कुछ अन्य जानकारी
- फसल की बुआई के 10 दिनों के अंदर आपको PMFBY का फॉर्म भरना आवश्यक है।
- फसल काटने से 14 दिनों के बीच में यदि आपकी फसल को प्राकृतिक आपदा कि वजह से नुकसान होता है, तो भी आप बीमा योजना का फ़ायदा प्राप्त कर सकते हैं।
- बीमा की रकम का रुपया केवल तभी मिलेगा जब आपकी फसल किसी प्राकृतिक आपदा की वजह से ही बर्बाद हुई हो।
- देय भुगतान में होने वाली देरी को कम करने के लिए फसल काटने के आंकड़े जुटाने और उसे साईट पर अपलोड करने के लिए स्मार्ट फोन, रिमोट सेंसिंग ड्रोन तथा जीपीएस तकनीक का उपयोग किया जाता है।
- पिछले साल कपास की फसल का बीमा का प्रीमियम 62 रुपये प्रति एकड़ था जबकि धान की फसल के लिए 505.86 रुपये, बाजरा के लिए 222.58 रुपये और मक्का के लिए यह 202.34 रुपये प्रति एकड़ था।
विशेष वेब पोर्टल और मोबाइल एप
दोस्तों भारत सरकार ने अभी हाल ही में बेहतर प्रशासन, विभिन्न एजेंसियों के बीच अच्छा तालमेल, इस बारे में जानकारी के प्रचार-प्रसार और प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए एक बीमा पोर्टल भी शुरू किया है। एंड्रॉयड पर आधारित फसल बीमा एप भी चालू किया गया है। इस एप को फसल बीमा, कृषि सहयोग तथा किसान कल्याण विभाग (डीएसी एवं परिवार कल्याण) की वेबसाइट द्वारा आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
How to Chek Jio Balance : चेक करें अपने जिओ नंबर का बैलेंस
कैसे करें PMFBY Login?
उपयोगकर्ता को पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने के लिए ‘रजिस्टर’ पर क्लिक करना होगा और फिर आधिकारिक जानकारी और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद उपयोगकर्ता को अपना आधार नंबर (स्वतः सत्यापन) सत्यापित करना होगा और मोबाइल नंबर (OTP सत्यापन) को भी सत्यापित करना होगा
क्या है PMFBY Portal?
किसान पोर्टल (Former Portal) इस दिशा में एक प्रयास है कि एक भारतीय किसान के कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन क्षेत्रों के उत्पादन, बिक्री / भंडारण से संबंधित सभी सूचनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए वन स्टॉप शॉप बनाया जाए
PMFBY Rajasthan
राजस्थान के सभी 33 जिलों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (pmfby) लागू है। इन सभी ज़िलों को 8 क्लस्टर में बांटकर प्रत्येक क्लस्टर के लिए अधिसूचित फसलों के लिए प्रीमियम दरें तय की गई है। इसके अलावा हर क्लस्टर में कौन सी बीमा कंपनी बीमा कार्य का क्रियान्वयन करेगी यह भी हम आपको बता रहे हैं।
क्लस्टर संख्या | क्लस्टर के अंतर्गत समाहित राजस्थान के जिले | क्रियान्वयन हेतु चयनित बीमा कंपनी |
1. | चूरू, भीलवाड़ा, राजसमंद | यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड |
2. | अलवर, डूंगरपुर, जोधपुर | एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड |
3. | बाड़मेर, धौलपुर, हनुमानगढ़ | एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड |
4. | बारां, बीकानेर, चित्तौरगढ़, टोंक | एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड |
5. | बूंदी, सीकर जैसलमेर, कोटा, सिरोही | यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड |
6. | बांसवाड़ा, झालावाड़ , नागौर, करौली, झुंझुनू | चोला मंडलम एम्. एस. जनरल कंपनी लिमिटेड |
7. | अजमेर, गंगानगर, जालौर, सवाई माधोपुर, उदयपुर | इफको टोकियो जनरल इंशोरेंस कंपनी |
8. | जयपुर भरतपुर, दौसा, पाली, प्रतापगढ़ | एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड |
क्या है ATM का FULL FORM, कैसे करते हैं इसका उपयोग
PMFBY Online Application
- आवेदनकर्ता को फसल बीमा योजना में आवेदन करने के लिए PMFBY की वेबसाइट http://pmfby।gov।in/ में जाना होगा
- अकाउंट बनाने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा और यहां पर पूछी गई पूरी जानकारी सही सही भरना होगा
- सभी जानकारी भरने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। जिसके बाद आपका अकाउंट ऑफिसियल वेबसाइट पर बन जाएगा
- अकाउंट बनने के बाद अपने अकाउंट में लॉग इन करके आपको फसल बीमा योजना के लिए फॉर्म भरना होगा
- फसल बीमा योजना का फार्म सही सही भरने के बड़ा आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर सक्सेसफुल का मैसेज सेंड कर दिया जाएगा।