Bhu naksha up : उत्तर प्रदेश भू नक़्शे की ऑनलाइन प्रतिलिपि

bhu-naksha-up

Uttar Pradesh Bhu Naksha : दोस्तों आज हम आपको Bhu naksha up के बारे में बताऐंगे कि आप ऑनलाइन अपनी ज़मीन के बारे के कैसे पता लगा सकते हैं। राज्य सरकार ने भू नक्शा देखने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल चालू किया है जिसमे पूरे उत्तर प्रदेश में ज़मीन के रिकार्ड को कंप्यूटरीकृत किया गया है। इसकी मदद से आप भू -नक्शा, भू-अभिलेख डाटा, भू-लेख की आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आप उत्तर प्रदेश का पूरा भू नक्शा भी देख सकते है।

इस पोर्टल का उपयोग कर के आप अपने गाँव, तहसील, खेत तथा अन्य सभी सार्वजनिक स्थलों का ऑनलाइन नक्शा देख सकते है और उसकी ऑनलाइन प्रति का प्रिंट भी निकाल सकते हैं। राज्य सरकार ने इस वेब पर आधारित भूमि दस्तावेज़ की प्रणाली को 2 मई 2016 से शुरू किया था और हुए इसको प्रदेश भर की सभी तहसीलों में लागू कर दिया गया है। दोस्तों इस लेख में हम आपको Bhu naksha up देखने तथा इसका प्रिंट आउट निकालने की पूरी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बहुत ही ज़्यादा उपयोगी साबित होने वाली है।

Bhu naksha up के सम्बन्ध में नई जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने Bhu naksha up देखने के लिए एक डेमो वैबसाइट को भी लांच किया है जिसे बार बार अपडेट किया जाता रहता है। इसी कारण इसकी 4 नयी लिंक जारी की गयी है। इस समय लिंक 1 तथा लिंक 4 सही तरह से काम कर रही है जबकि लिंक 2 व लिंक 3 ठीक तरह से काम नहीं कर रही हैं। आप इन सभी लिंक की मदद से पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इन चारो लिंक (लिंक 1, लिंक 2, लिंक 3 तथा लिंक 4) के बारे में नीचे बता रहे हैं।

PMFBY : जाने क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना?

Bhu naksha up में चेक करें विवरण

दोस्तों आप इस पोर्टल की मदद से उत्तर प्रदेश के जिलों, गाँव, तहसील आदि सभी जगह की भूमि का नक्शा देख सकते हैं। इस पोर्टल पर प्रदेश भर की सभी ज़मीनों के सारे रिकॉर्ड मौजूद हैं। भू नक्शा नकल की जांच के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें

  • सर्वप्रथम भू नक्शा की वैबसाइट http://upbhunaksha।gov।in/09/index।html पर जाएं या इन चार लिंक पर जाएं
  1. लिंक 1 : http://upbhunaksha।gov।in/bhunaksha/09/index।html
  2. लिंक 2 : http://upbhunaksha।gov।in/09/index।html
  3. लिंक 3 : http://164।100।59।148:8080/bhunaksha/09/index।html
  4. लिंक 4 : http://164।100।163।165/bhunaksha/09/index।html
  • पोर्टल खोलने के बाद अपने जिला, तहसील, और गाँव को चुने
  • अब आपके सामने आपके चुने हुए क्षेत्र का नक्शा आ जाएगा
  • आप अपने खेत, प्लॉट, खसरा नंबर पर क्लिक करके उसको चुने। इसपर आपको उससे संबन्धित जानकारी (खाता संख्या, खसरा संख्या, क्षेत्रफल, खातेदार का नाम आदि) दिखाई देगी।
  • अगर आपको गाँव तहसील आदि चुनने मे दिक्कत हो रही है तो अपने खेत या प्लॉट का खसरा नंबर से सीधे खोजने के बजाए नक़्शे पर दिखाए गए स्थान को दर्ज करके जानकारी हासिल कर सकते है।
  • यहा पर आप पीले रंग मे दिखाये गए मैप रेकॉर्ड (Map Record) पर क्लिक करें। इससे आपको उस प्लॉट का पूरा नक्शा दिखाई देगा।
  • इससे आपके खेत व प्लॉट का मैप पूरी जानकारी के साथ आपको नज़र आएगा जिसकी नकल (printout) आप आसानी से प्रिंट बटन पर क्लिक करके निकाल सकते है।

यूपी भू नक्शा मे बताए गयी जमीन के प्रकार

दोस्तों यहाँ पर नक्शे मे अलग अलग तरह के रंग दर्शाये गए है। जो कई प्रकार की भूमि के बारे में बताते है। इसकी पूरी जानकारी निम्नलिखित सारणी मे दी गयी है।

भूमि प्रकार और रंग भूमि की जानकारी और विशेषता
5-3-ङ अन्य कृषि योग्य बंजर भूमि।
1-क भूमि जो संक्रमणीय भूमिधरों केअधिकार में हो।
 6-1 अकृषिक भूमि – जलमग्न भूमि ।
 6-2 अकृषिक भूमि – स्थल, सड़कें, रेलवे,भवन और ऐसी दूसरी भूमियां जोअकृषित उपयोगों के काम में लायी जाती हो।
 2 भूमि जो असंक्रमणीय भूमिधरो केअधिकार में हो।
 5-1 कृषि योग्य भूमि – नई परती (परतीजदीद)
 6-4 जो अन्य कारणों से अकृषित हो।

 

IGRSUP 2020 : जाने कैसे करें ऑनलाइन संपत्ति पंजीकरण

भूमि के अन्य सभी प्रकार

उत्तर प्रदेश – भूमि प्रकार सूची
क्रम स. भूमि प्रकार भूमि प्रकार का विवरण भूमि प्रकार का कोड(गाटा यूनिक कोड का 15-16 अंक)
1 1 ऐसी भूमि, जिसमें सरकार अथवा गाँवसभा या अन्य स्थानीय अधिकारिकी जिसे1950 ई. के उ. प्र. ज. वि.एवं भू. व्य. अधि.की धारा 117 – क के अधीन भूमि का प्रबन्ध सौंपा गया हो , खेती करता हो । 11
2 1-क भूमि जो संक्रमणीय भूमिधरों केअधिकार में हो। 12
3 1क(क) रिक्त 13
4 1-ख ऐसी भूमि जो गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट केअन्तर्गत व्यक्तियों के पास हो । 14
5 2 भूमि जो असंक्रमणीय भूमिधरो केअधिकार में हो। 21
6 3 भूमि जो असामियों के अध्यासन या अधिकारमें हो। 31
7 4 भूमि जो उस दशा में बिना आगम केअध्यासीनों के अधिकार में हो जब खसरेके स्तम्भ 4 में पहले से ही किसी व्यक्तिका नाम अभिलिखित न हो। 41
8 4-क उ.प्र. अधिकतम जोत सीमा आरोपण.अधि.अन्तर्गत अर्जित की गई अतिरिक्त भूमि -(क)जो उ.प्र.जोत सी.आ.अ.के उपबन्धो केअधीन किसी अन्तरिम अवधि के लिये किसी पट्टेदार द्वारा रखी गयी हो । 42
9 4-क(ख) अन्य भूमि । 43
10 5-1 कृषि योग्य भूमि – नई परती (परतीजदीद) 51
11 5-2 कृषि योग्य भूमि – पुरानी परती (परतीकदीम) 52
12 5-3-क कृषि योग्य बंजर – इमारती लकड़ी केवन। 53
13 5-3-ख कृषि योग्य बंजर – ऐसे वन जिसमें अन्यप्रकर के वृक्ष,झाडि़यों के झुन्ड,झाडि़याँ इत्यादि हों। 54
14 5-3-ग कृषि योग्य बंजर – स्थाई पशुचर भूमि तथा अन्य चराई की भूमियाँ । 55
15 5-3-घ कृषि योग्य बंजर – छप्पर छाने की घास तथा बाँस की कोठियाँ । 56
16 5-3-ङ अन्य कृषि योग्य बंजर भूमि। 57
17 5-क (क) वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परम्परागत वन निवासी (वनाधिकारों की मान्यत्ाा) अधि. – 2006 के अन्तर्गत वनाधिकार दिये गये हों – कृषि हेतु 58
18 5-क (ख) वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परम्परागत वन निवासी (वनाधिकारों की मान्यत्ाा) अधि. – 2006 के अन्तर्गत वनाधिकार दिये गये हों – आबादी हेतु 59
19 5-क (ग) वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परम्परागत वन निवासी (वनाधिकारों की मान्यत्ाा) अधि. – 2006 के अन्तर्गत वनाधिकार दिये गये हों – सामुदायिक वनाधिकार हेतु 60
20 6-1 अकृषिक भूमि – जलमग्न भूमि । 61
21 6-2 अकृषिक भूमि – स्थल, सड़कें, रेलवे,भवन और ऐसी दूसरी भूमियां जोअकृषित उपयोगों के काम में लायी जाती हो। 62
22 6-3 कब्रिस्तान और श्मशान (मरघट) , ऐसेकब्रस्तानों और श्मशानों को छोड़ करजो खातेदारों की भूमि या आबादी क्षेत्र में स्थित हो। 63
23 6-4 जो अन्य कारणों से अकृषित हो । 64
24 7 भूमि जो असामियों के अघ्यासन या अधिकारमें हो। 71
25 9 भूमि के ऐसे अध्यासीन जिन्होने खसरे के स्तम्भ 4 में उल्लिखित व्यकि्त की सम्मतिके बिना भूमि पर अधिकार कर लिया हो। 91

 

PMEGP क्या है? PMEGP Lone कैसे लें, जाने पूरी Detail

Bhu naksha up के सम्बन्ध में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न

Question : यूपी भू नक्शा कैसे  देखें और जमीन नक्शा प्लॉट जानकारी कैसे ले सकते है?

Answere : उत्तर प्रदेश ऑनलाइन भू नक्शा पोर्टल से हम किसी जमीन का नक्शा, उसका प्रकार, जमीन शजरा आदि जान सकते हैं।

Question : किसी प्लाट के बारे मे कैसे पता कर सकते है?

Answere : अपने प्लॉट की जानकारी के लिए उसके जिला तहसील ब्लॉक, स्थान, खाता और खसरा संख्या की जानकारी होनी जरूरी है।

Question : जमीन के मालिक का नाम कैसे पता करें ?

Answere : पहले आप भू नक्शा पोर्टल पर जाएँ फिर नक़्शे में से जिला तहसील चुनें। उसके बाद नक्शे पर क्लिक करें। इससे संबधित सारी जानकारी आपको मिल जाएगी।

आवश्यक सूचना

यह लेख सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है।  इसका न्यायालय में सुबूत के तोर पर उपयोग नहीं किया जा सकता है। भू-नक्शा की प्रमाणित प्रति के लिए कृपया निचे दिए गए जनपदीय अभिलेखागार से सम्पर्क करें।

राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश

लखनऊ, उत्तर प्रदेश Email:- borlko@nic।in

Phone : 0522-221715

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × 2 =