गैंगस्टर विकास दुबे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ ये खुलासा….

gangster Vikas Dubey case
Google

कानपुर:। गैंगस्टर विकास दुबे के मामले में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की प्रेस कांफ्रेंस हुई जिसमे काफी खुलासे हुए हैं इसके अतिरिक्त 8 पुलिसकर्मी के हत्यारे विकास दुबे के घर से AK47 राइफ़ल और कारतूस बरामद हुई है और उसका एक साथी शशिकांत पकड़ा गया है हालांकि अभी 11 और लोगों की तलाश जारी है।

इसके अलावा बिकरू नरसंहार में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि CO देवेंद्र मिश्रा समेत सभी पुलिसकर्मियों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई।

हत्या करने के लिए धारधार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक CO देवेंद्र मिश्रा को 4 गोली मारी गई, जिसमे से तीन उनके शरीर से पार हो गई।

1 गोली सर में, एक छाती में और 2 पेट में मारी गई।

इसके अलावा उनके पैर को भी काटा गया।

पोस्टमार्टम की माने तो सभी गोली प्वाइंट ब्लैंक रेंज से मारी गई।

इसके अलावा 3 पुलिसकर्मियों को सर पर और 1 को फेस पर गोली है।

सभी की सभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये साफ होता है कि बेहद बेरहमी से सभी का क़त्ल किया गया।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen + five =