प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के प्रति निकली गई गाँधी संकल्प यात्रा

image source-google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 5, से 7 नवम्बर तक सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त एवं गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया है। बता दें की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 जयंती पर इस संकल्प यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा के दौरान गांधी जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। जितने दिन यह यात्रा चलेगी उतने दिन तकरीबन दस किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए और कहा कि संकल्प यात्रा के माध्यम से देश के लोगों को एकजुट किया जाएगा और गांधी जी का संदेश उन तक पहुंचाया जाएगा।

इस यात्रा में शामिल राजधानी के महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि 5 नवम्बर से विधानसभा के मण्डल में तीन दिन तक संकल्प यात्रा चलेगी। बता दें की प्रदेश महामंत्री ‘विधायक पंकज सिंह मुंशी पुलिया चैराहे से अरविन्दो पार्क तक, मध्य विधानसभा के मण्डल एक में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा फैन्टम हाल अशोक मार्ग से नरही बाजार होते हुए गांधी प्रतिमा तक, उत्तर विधानसभा के उत्तर मण्डल एक में विधायक नीरज बोरा टेढ़ी पुलिया से गायत्री मंदिर चैराहे तक,तथा पश्चिम विधानसभा के पश्चिम मण्डल तीन में विधायक सुरेश श्रीवास्तव कोठारी बन्धु चैराहे से ई-ब्लॉक मार्केट तक यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और गांधी जी की सेवाओं पर खुलकर चर्चा की।

यात्रा के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र कर स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, रक्तदान, पर्यावरण आदि विषयों का संदेश दिया एवं लोगों को जागरूक कर इन विषयों पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया। इस यात्रा के दौरान बताय गया की प्लास्टिक जहां लोगों के स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए ही हानिकारक है वहीं जानवरों के लिए भी घातक है। लोगों से प्लास्टिक के थैलों का उपयोग न करने की अपील की।

अमित शाह और बीजेपी पर किताब लिखने वालों को सीएम योगी ने दी बधाई

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री त्रिलाक सिंह अधिकारी, सुनील यादव ’गुड्डू’, मण्डल अध्यक्ष राम कुमार वर्मा, राम शरण सिंह, कैलाश गुप्ता, डॉ. यू.एन. पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह, अनूप मिश्रा, जया शुक्ला, टिंकू सोनकर, एस.पी. तिवारी बाबा, अनुराग मिश्रा, पार्षद नागेन्द्र सिंह चैहान, रेखा नागेन्द्र, सिंह, संतोष राय, आनंद पाण्डेय, श्यामजीत सिंह, भूपेन्द्र शर्मा, दीपू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

About Author