गांधी जयन्ती के 150 वर्ष पूरा होने पर निकली गई गांधी संकल्प पद यात्रा

राष्ट्रपिता महात्मा मोहन दास करमचन्द्र गांधी के सिद्धान्तो को हर घर पहुचाने की संकल्प के तहत बीते कई दिनो से कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर पद यात्रा कर गांव गांव घूम रहे है। सासंद के इस अभियान में विधायक पूर्व विधायक अध्यक्ष जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत नगर पंचायत के वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख और पूर्व ब्लाक प्रमुख के साथ तमाम वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी पद यात्रा में शामिल होकर पद यात्रा की गरिमा को जहाँ एक ओर बढा रहे है वही वरिष्ठजनो के शामिल होने से कार्यकर्ता पदाधिकारियो में एक नया जोश दिखायी दे रहा है।

बीते कई दिनो से जिले के विभिन्न क्षेत्रो में संकल्प पद यात्रा सांसद विनोद सोनकर के नेतृत्व में घूमी जहाँ गांव गांव में भाजपा को अपार जन समर्थन मिला वही प्रतिदिन जन सम्पर्क के दौरान दर्जनो नुक्कड सभायें कर गांधी के संदेशो को घर-घर पहुँचाया। इस संकल्प पद यात्रा के दौरान उत्साहित ग्रामीणो ने जगह जगह पर पद यात्रा को रोक लिया और नाश्ते पानी के प्रबन्ध के साथ-साथ पद यात्रा में शामिल होकर सांसद विधायको और वरिष्ठजनो को माल्यापर्ण कर उनका जोरदार स्वागत किया।

बता दे की आज मंगलवार को जनपद मुख्यालय मंझनपुर के जिला पंचायत परिसर से गांधी संकल्प पद यात्रा की शुरूआत सांसद विनोद सोनकर के नेतृत्व में शुरू हुई। जो मंझनपुर चौराहे से शुरू होने के बाद भारी हुजूम के साथ सांसद का काफिला बबुरा गांव पहुचा पैदल यात्रा में शामिल लोगो को माल्यापर्ण कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद संकल्प यात्रा करते हुए समदा पहुची। पहले से स्वागत के लिए तैयार ग्रामीणो ने पद यात्रा में शामिल सभी लोगो का उत्साह से स्वागत किया यहाँ पर नुक्कड सभा का भी आयोजन किया गया। सभा के दौरान वक्ताओ ने अपने विचार व्यक्त कियें।

समदा में स्वास्थ्य कैम्प कादिराबाद में किसान सम्मान निधि कार्यक्रम भैला में समाज कल्याण कैम्प कार्यक्रम के साथ नुक्कड सभा सैबसा में संकल्प पद यात्रा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम घिसलाई पूरा बल्लहा कुतुबआलमपुर और मुकीमपुर के ग्रामीणो ने संकल्प पद यात्रा में शामिल लोगो का जोरदार स्वागत किया है। अन्त में संकल्प पद यात्रा में शामिल लोग करारी कस्बा पहुचे।वहाँ कस्बे के व्यापारियो के साथ चौपाल के माध्यम से उनकी दिक्कतो और समस्याओ को सुनकर उसके समाधान के लिए आश्वाशन दिया है।

संकल्प पद यात्रा में सासंद के साथ साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत पुष्पा देवी विधायक लाल बहादुर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी पिन्टू द्विवेदी संजय जायसवाल दुर्गेश गुप्ता अवनीश त्रिपाठी साजन मौर्या जगजीत सिंह आषीश कुमार उर्फ बच्चा श्याम सुन्दर केसरवानी नरेश चन्द्र केसरवानी पूर्व चेयरमैन सुरेश जायसवाल गुलाब कुशवाहा आद्या प्रसाद प्राण्डेय कमल कुशवाहा अमरेश केसरवानी अंकित केशरवानी रानु विश्वकर्मा लोकेश चौधरी उर्फ पप्पू अशोक चौधरी राहुल अग्रहरि अनिलेश केसरवानी राजेन्द्र पाण्डेय मीडिया प्रभारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।

About Author