भगोड़े नित्यांनद ने बसाई अपनी अलग दुनिया

google

स्वघोषित आध्यात्मिक गुरु नित्यांनद जो काफी दिनों से देश से फरार चल रहे है। स्वामी नित्यानंद एक ऐसा नाम है जो कि इस वक़्त ख़बरों में है और कीवर्ड बना हुआ है।दक्षिण भारत के जानेमाने धर्मगुरु स्वामी नित्यानंद यौन शोषण के आरोपों में घिरे होने के साथ-साथ जेल भी जा चुका है। 2010 में उनकी सेक्स सीडी आने के बाद खूब हंगामा हुआ था।जिससे उनके ऊपर आरोप लगे कि सीडी में नित्यानंद एक एक्ट्रेस के साथ गलत हरकत कर रहे थे। हालाँकि सीडी की  जाँच गई और सेंट्रल फॉरेंसिक लैब ने सीडी को सही बताया।

जानिए कितने आरोप है नित्यांनद पर

आपको बता दे की स्वामी नित्यांनद इस मामले में काफी समय तक पुलिस से भागते रहे। लेकिन वह पुलिस से नहीं बच सके और उन्हें बंगलुरू पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया। उन्हें 52 दिन जेल में रहना पड़ा। इसके बाद एक अमेरिकी महिला और एक उनके एक पुरुष अनुयायी ने स्वामी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिए थे। हांलाकि नित्यानंद ने इससे इनकार किया लेकिन इसके बाद भी उनका इतना विरोध हुआ।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे बाबा रामदेव

नित्यांनद ने बसाई अपनी अलग दुनिया

देश लम्बे समय से फरार चल रहे स्वामी नित्यान्द के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आपको बता दे की अपने कुकर्मो की वजह से फरार चल रहे स्वामी नित्यांनद ने साउथ अमेरिका के एक देश इक्वाडोर में एक आइलैंड खरीदा है। इस आइलैंड को उसने एक आजाद देश घोषित किया है।इस देश का नाम उन्होंने जिसका नाम ‘कैलासा’ रखा है।इतना ही नहीं इसके नाम की एक वेबसाइट भी बनाई गई है। जिसमे ‘कैलासा’ को हिंदू राष्ट्र बताया गया है।

देश से निकले गए हिंदू रहते है इस देश में

आपको बता दे की ‘कैलासा’ की वेबसाइट यह आइलैंड त्रिनिदाद के एक टौबेगो देशों के पास है। नित्यानंद ने अपने एक करीबी अनुयायी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। इस वेबसाइट पर संविधान और सरकारी ढांचे की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने इस देश में कई सारे मंत्रालय, विभाग और एजेंसी बनाने का दावा भी किया है। नित्यानंद ने अपने देश का अलग झंडा भी बनाया है।

वेबसाइड से हुआ नित्यान्द की अलग दुनिया का खुलासा

इस वेबसाइड में बताया गया है की एक सम्पूर्ण देश को बनाने के लिए जो-जो तत्व उपयोग में आते है वो सारी चीजे इस देश में मौजूद है। जैसे की राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीयपक्षी, राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय पेड़ जैसी चीजों का ऐलान भी किया गया है। इतना ही नहीं यदि कोई व्यक्ति उस देश का नागरिक बनता है तो वह उस देश के लिए डोनेशन देकर वहां रह सकता है।

जानिए कौन है नित्यांनद

नित्यानंद जिसका असली नाम राजशेखरन है। यह तमिलनाडु का निवासी है। आपको बता दे की 2000 में बेंगलुरु के पास एक आश्रम बनाने के बाद नित्यांनद काफी प्रभावशाली हो गया। इसी दौरान 2010 में नित्यानंद तब खबरों में आया जब उसका एक एक्ट्रेस के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल हो गया था। बाद में उस पर रेप के आरोप लगे और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस केस के अलावा एक अन्य रेप केस में भी उस पर चार्जशीट दाखिल की गई।

About Author