विधानसभा मे 2 मंत्रियों के बीच दिखा दोस्ताना संस्कार

उत्तर प्रदेश में हाल ही में योगी कैबिनेट का विस्तार हुआ है जिसके बाद 23 मंत्रियों को पद सौंपे गए थे। सुरेश खन्ना को वित्त मंत्री चुना गया है। जबकि आशुतोष टंडन को नगर विकास मंत्री बनाया गया है।

विधानसभा मे इन 2 मंत्रियों के बीच दोस्ताना संस्कार दिखाई दिए जब नगर विकास का चार्ज लेने से पहले सुरेश खन्ना से आशुतोष टंडन मिलने पहुँचे। इन दोनो मंत्रियों ने एक दूसरे का खुलकर स्वागत किया है। वित्त मंत्री चुने गए सुरेश खन्ना ने दरियादिली दिखाते हुए विभाग में सहयोग करने का भरोसा दिया है।

उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट विस्तार के दूसरे दिन यानि 23 अगस्त को मंत्रियों को उनके पद बांटे गए थे। राज्यपाल आनंदीबेन ने 22 अगस्त के दिन 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। योगी सरकार ने दोनो मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है।

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ आज, २३ मंत्रियों ने लिया शपथ

आशुतोष टंडन पहले भारतीय जनता पार्टी में तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा के कैबिनेट मंत्री थे। और लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन के बेटे हैं। वहीँ सुरेश कुमार खन्ना भी भारतीय जनता पार्टी में नगर विकास (कैबिनेट) मंत्री थे। सुरेश खन्ना शाहजहांपुर के रहने वाले हैं।

योगी सरकार ने इन दोनों मंत्रियों के पदों में बदलाव करते हुए आशुतोष टंडन को नगर विकास मंत्री का पद सौंपा और सुरेश खन्ना को वित्त मंत्री का पद दिया।

About Author