आज भारत आ रहे 5 Rafale, ख़त्म हुआ 3 दशक का इन्तजार

Rafale
image source - google

भारतीय वायु सेना की शक्ति अब और बढ़ने वाली है। आज फ़्रांस से 5 Rafale लड़ाकू विमान भारत के लिए रवाना होंगे। बता दें भारत और फ़्रांस के बीच सितम्बर 2016 में 36 Rafale विमान के लिए सौदा तय हुआ था। जो 5 सालों में भारत आने थे। इन विमानों को उड़ाने के लिए भारत के 36 पायलट्स को France में ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

अत्याधुनिक हथियारों से लैस Rafael Fighter Aircraft को भारतीय पायलट ही France से हरियाणा के अम्बाला एयरपोर्ट पर लेकर आएंगे। इसके बाद बुधवार को इन्हे भारतीय सेना में शामिल कर लिया जायेगा और Rafale को पकिस्तान व चीन बॉर्डर पर तैनात किया जायेगा।

3 दशकों से वायु सेना के पास नहीं आधुनिक विमान

कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल कैडेट कॉर्प्स रैली में कहा था की कौन देश प्रेमी नहीं चाहेगा की उसकी सेना आधुनिक हो ,समर्थवान हो। हर देश प्रेमी चाहेगा की उसके देश के पास युद्ध की आधुनिक सेवाएं उपलब्ध हो।

पढ़ें : आखिर क्या है राफेल की खासियत 

लेकिन 3 दशकों से ज्यादा समय से देश की Air Force के पास एक भी Next Generation का विमान नहीं जुड़ा है। पुराने विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है और हमारे जवान मारे जाते है। Congress पर हमला करते हुए पीएम ने कहा था की जिन लोगों पर विमान खरीदने की जिम्मेदारी थी उन लोगों को कोई चिंता नहीं थी। 3 दशक से ये काम लटका हुआ था। आज मुझे संतोष है की भारत को नेक्स्ट जनरेशन लड़ाकू विमान Rafale मिल रहा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × three =