कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला का निधन

passed away
google

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला का आज यानी 20 जनवरी को सोमवार के दिन एक लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। शमशेर सिंह सुरजेवाला की आयु 88 वर्ष थी और उनका इलाज राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में किया जा रहा था। उनके निधन की खबर मिलने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एम्स अस्पताल पहुँच गए। शमशेर सिंह सुरजेवाला हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं साथ ही वह अखिल भारतीय किसान खेत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं।

शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि “श्री शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन में हमने एक लोकप्रिय और सम्मानित कांग्रेसी को खो दिया है, उन्होंने भारत के किसानों की सेवा और हरियाणा के विकास में अथक परिश्रम किया है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति”।

शमशेर सिंह सुरजेवाला पहले संयुक्त पंजाब में संगरुर जनपद के को-ऑपरेटिव बैंक में एमडी के पद पर थे इसके बाद उन्होंने अपना राजनीति का सफर शुरू कर दिया। सन 1961 में पहली बार वह कैथल के कलायत में पंचायत समिति के अध्यक्ष बने फिर 1964 में उनको दोबारा चुना गया। हरियाणा में पहली बार वह 1967 में विधायक चुने गए जोकि हरियाणा में यह पहला चुनाव था। शमशेर सिंह ने जींद के नरवाना को अपनी कर्मभूमि बनाया। सन 1977 में वह कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधानसभा पहुंचे।

राजस्थान में 100 बच्चों की मौत पर कांग्रेस की हुई आलोचना

शमशेर सिंह सुरजेवाला 1982 तथा 1991 में भी नरवाना से विधायक चुने गए। इसके बाद वह सन 1993 से लेकर 1998 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। साल 2005 में उन्होंने कैथल को अपनी कर्मभूमि बनाया और यहां से भी जीतकर एक बार फिर विधायक बने फिर 2009 में भी उन्होंने यहाँ से जीत हासिल किया। शमशेर सिंह को एक किसान नेता के रूप में भी पहचाना जाता था और वह अखिल भारतीय खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकल में सन 2005 से 2009 तक किसानों की खूब मदद किया और नरवाना में किसानों की कर्जमाफी करवाई।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four − three =