फ्लाइंग सॉसर रेस्टोरेंट के किचेन में लगी आग, मची भगदड़

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार की सुबह फ्लाइंग सॉसर रेस्टोरेंट एंड बार के अंदर किचेन में भीषण आग लग गई जिससे भगदड़ मच गई। यह बार गोमती नगर के थाना विभूतिखंड़ क्षेत्र के हयात होटल के पास बना हुआ है।

फ्लाइंग सॉसर रेस्टोरेंट के किचेन में आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां पहुँच गईं और राहत कार्य में जुट गईं। हयात होटल के पास अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

About Author