अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना में तैनात महिला सिपाही ने की खुदकुशी

जिला अम्बेडकरनगर के जैतपुर थाने की महिला सिपाही ने सोमवार को दिन में करीब तीन बजे अपने आवास में पंखे से लटक कर जान दे दी। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में प्रेमी सिपाही को जिम्मेदार ठहराया गया है। महिला सिपाही के आत्महत्या करने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। सिपाही की आत्महत्या की खबर से थाने में हड़कंप मच गया। आननफानन में मृतक महिला के शव को उताकर घटना की सूचना उच्च अधिकारियों के साथ परिवारवालों को दी गई।

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि थाने का एक सिपाही कमरे के जंगले से लटकते हुए शव को देखा। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने पंखे से शव को नीचे उतारा। महिला के आवास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में सिपाही राजीव यादव को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसी थाने में राजीव यादव नामक एक सिपाही भी कार्यरत है। पिछले दिनों उसका गैर जनपद वाराणसी के लिए स्थानांतरण हो गया।

स्थानीय लोगो से जानकारी लेने पर पता चला की प्रतापगढ़ जिले की अनीता सरोज जैतपुर थाने में सिपाही पद पर तैनात थी। थाने के आवास में महिला सिपाही का सोमवार को दूसरे पहर करीब तीन बजे पंखे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ।बताया जाता है कि महिला सिपाही अनीता सरोज और राजीव यादव में प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार दिन पहले अनीता सरोज राजीव यादव से मिलने वाराणसी गई थी। मुलाकात के दौरान राजीव यादव ने शादी करने से साफ मना कर दिया था। वहां से लौटने पर निराश अनीता सरोज उदास-उदास सी रहती थी। सोमवार को करीब एक बजे अनीता सरोज ने अपने प्रेमी सिपाही राजीव यादव से मोबाइल पर बात की। बातचीत के दौरान दोनों में काफी नोकझोंक भी हुई थी। शादी से इन्कार करने से आहत अनीता ने पंखे से लटककर मौत को गले लगा लिया।

युवा और मोबाइल फोन, जरूर पढ़े..

जैतपुर थानाध्यक्ष बब्लू मिश्र ने भी महिला सिपाही अनीता सरोज और राजीव यादव नामक सिपाही से प्रेम प्रसंग होने की बात स्वीकार की है। एसओ ने बताया कि शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही चल रही है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र ने घटना स्थल का जायजा लिया।

About Author