डांडिया उत्सव आयोजन में शामिल हुई मंत्री स्वाति सिंह

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित लिटिल इंडिया रेस्टोरेंट में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी संस्था,हमजोली ग्रुप द्वारा किया गया। इस उत्सव के आयोजन की मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मंत्री स्वाति सिंह जी रही। स्वाति सिंह ने डांडिया उत्सव में जमकर मनोरंजन किया। उन्होंने डांडिया कार्यक्रम में हो रहे नृत्य में भी भाग लिया।

    इस आयोजन संस्था की अध्यक्ष कीर्ति शर्मा ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट करके उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम उत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि स्वाति सिंह द्वारा माँ दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। उसके बाद माँ के भजनों पर इस कार्यक्रम उत्सव में शामिल महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर माँ दुर्गा की प्रार्थना की।उसके बाद मुख्य अतिथि स्वाति सिंह भी डांडिया में शामिल हुई,और महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। इस कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाओ ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि स्वाति सिंह ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं ही इस भारतीय समाज की रीढ़ हैं, बिना महिलाओं के इस जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

    About Author