आतंकियों के साथ गिरफ्तार DSP देवेंद्र से RAW,IB कर रही पूछताछ

dsp devinder singh
image source google

जम्मू कश्मीर के DSP Davinder Singh को बीते शनिवार को दक्षिण कश्मीर में दो आतंकियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। DSP पर आरोप है की वो आतंकी नवीद अहमद शाह और रफी अहमद शाह को सुरक्षित पहले चंडीगढ़ व फिर दिल्ली ले जा रहे थे। खबर के अनुसार DSP ड्राइव कर रहे थे और दोनों आतंकी पीछे बैठे थे।

पुलिस ने जब DSP देवेंद्र सिंह के रिस्तेदार के घर पर छापा मारा (जहाँ DSP रह रहे थे)। तो पुलिस को 5 हिंग्रेनेट व 3 AK – 47 बन्दुक मिली। इससे पहले जब संसद पर हमला हुआ था, तब आतंकियों के सरगना अफजल गुरु ने एक चिठ्ठी में कहा था की देवेंद्र सिंह ने आतंकी मोहम्मद को दिल्ली ले जाने के लिए उसको कार व किराये पर एक घर दिलाने की मांग की थी। हालांकि तब अफजल का ये दावा बेबुनियाद माना गया।क्योंकि पुलिस को देवेंद्र के आतंकियों से सम्बन्ध के कोई रिकॉर्ड नहीं था।

J & K: आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम,NH-11 पर 25 kg विस्फोटक

कौन है DSP देवेंद्र सिंह

Deputy Superintendent of Police (DSP) देवेंद्र सिंह की 5 साल पहले श्रीनगर में पोस्टिंग हुई थी। ये एंटी हाईजैकिंग यूनिट का हिस्सा थे। साथ ही आतंकी विरोधी अभियानों में खास पदों पर रह चुके है और एक हाई प्रोफाइल चेहरा मने जाते है। देवेंद्र सिंह को पिछले साल 2019 में राष्ट्रपति मेडल भी मिल चूका है। कुछ दिनों पहले विदशी राजनायकों की कश्मीर यात्रा के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी भी देवेंद्र सिंह को दी गयी थी। पोस्टिंग के बाद कश्मीर में ये अपने एक रिश्तेदार के यहाँ रह रहे थे।

सेना मुख्यालय के सामने बनवा रहे थे घर

जिस क्षेत्र में किसी को घर बनवाने की अनुमति नहीं होती और जहा पर सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े लोग ही घर बनवा सकते है। उस क्षेत्र में DSP देवेंद्र चिनार कोर सेना मुख्यालय के सामने अपना घर बनवा रहे थे। 2 साल से इनके घर का निर्माण कार्य चल रहा था और यहाँ से सेना मुख्यालय को आसानी से देखा जा सकता है, जिसे अब रुकवा दिया गया है। यदि DSP पर लगे आरोप साबित होते है तो ये देश की सुरक्षा में बड़ी सेंध साबित होगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 + 7 =