तहसील परिसर में लेखपालों का धरना प्रदर्शन

1. तहसील परिसर में लेखपालों का धरना प्रदर्शन।
2. तहसील परिसर में लेखपालों और अधिवक्ताओ के बीच हुई गहमा गहमी।
3. तहसील परिसर में लेखपालों के धरना प्रदर्शन पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज।

उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज तहसील छिबरामऊ में लेखपालों से हुई मारपीट के मामले को लेकर जनपद लखीमपुर खीरी के तहसील गोला गोकरननाथ के समस्त लेखपालो ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। तहसील गोला व छिबरामऊ के समस्त लेखपाल साथी के साथ हुई घटना को लेकर विरोध जताते हुए कलम बंद हड़ताल कर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

तहसील परिसर में एक तरफ दूर दराज से आई हुई जनता का कार्य प्रभावित हो रहा था वही दूसरी तरफ बिना परमिशन माइक लगाकर नारेबाजी कर रहे थे। जहा उच्च न्यायालय के आदेशों की खुले आम धज्जिया उड़ाई जा रही थी। इसी बात को लेकर तहसील परिसर के समस्त अधिवक्ताओ ने लेखपालों के खिलाफ विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। ये मामला इतना गंभीर हो गया की दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों में गहमा गहमी भी हुई।

धरना दे रहे लेखपालों को वकीलों ने लाठी डंडों से पीटा

उत्तर प्रदेश लेखपाल अध्यक्ष का कहना है कि लेखपालों के साथ अन्याय हुआ। इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी गोला अखिलेश यादव ने दोनों पक्षों के बीच हुई गहमा गहमी को लेकर खेद जताया और मामले को शांत कराया।

About Author