दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का स्वास्थ्य खराब, प्लाजमा थेरपी से होगा इलाज

Delhi health minister Satyendra Jain
Image source - Google

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का स्वास्थ्य एक बार फिर खराब हो गया है। 2 दिन पहले ही सत्येंद्र जैन की कोरोना जांच हुई थी। जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए थे और आज एक बार फिर उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सांस लेने में दिक्कत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्हें इस वक्त ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

सत्येंद्र जैन के सिटी स्कैन की रिपोर्ट से पता चलता है कि उनके फेफड़ों में एक पैच काफी बढ़ गया है। उनका इलाज अब प्लाजमा थेरेपी के जरिए किया जाएगा। इसके लिए उन्हें मैक्स हॉस्पिटल शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। यह बात है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद बताई है।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा की “संक्रमण से जूझ रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री श्री सत्येंद्र जैन की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना”. इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल ने भी है सत्येंद्र जैन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

बता दें 2 दिन पहले ही उन्हें खांसी और बुखार की समस्या हुई थी। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराकर कोरोना जांच की गई थी। लेकिन प्रारंभ में रिपोर्ट नेगेटिव आई और सत्येंद्र जैन के स्वास्थ्य में भी कुछ सुधार हुआ। लेकिन जब दूसरा टेस्ट किया गया तब रिपोर्ट पॉजिटिव आई और आज उन्हें फिर सांस लेने में समस्या हुई इसके बाद उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × 1 =