DEFEXPO 2020 उत्तर प्रदेश में,जाने इस बार क्या होगा खास

defexpo 2020
image source - google

उत्तर प्रदेश में पहली बार इंटरनैशनल इवेंट DEFEXPO 2020 होने जा रहा है। ये उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 5 से 9 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। ये अभी तक का सबसे बड़ा DEFEXPO मन जा रहा है क्योंकि इसमें 30 देशों की 150 से ज्यादा कंपनियां आएंगी और लखनऊ ंव इसका आयोजन 200 एकड़ की जमीन पर किया जायेगा। इससे पहले DEFEXPO 2018 चेन्नेई में हुआ था,जो 80 एकड़ में था।

Bhu naksha up : उत्तर प्रदेश भू नक़्शे की ऑनलाइन प्रतिलिपि

इस बार खास क्या

जैसा की हमने बताया जी ये अभी तक का सबसे बड़ा DEFEXPO 2020 है। इसमें आपको F – 35 ,राफेल, मिसाइल,टैंक आदि आधुनिक हथियार दिखेंगे। इनको देखकर आपको अंदाजा हो जायेगा की भारतीय सेना की ताकत कितनी है। इसमें प्रवेश आम लोगों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगा। 2018 में हुए DEFEXPO में 702 प्रदर्शकों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि इस बार होने वाले DEFEXPO 2020 में 989 ने रजिस्ट्रेशन कराया है। ये डिफेंस एक्सपो का 11 वैन संस्करण है और इसकी थीम है ‘भारत एक उभरता हुआ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब’। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा की डेफएक्सपो प्रदर्शनियां भारतीय रक्षा उद्योग की क्षमताओं को दिखाने और उनकी निर्यात क्षमता को बढ़ावा देने के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen + 4 =