फिल्म 83 में Kapil Dev के बाद Romi dev का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

film 83
google

बॉलीवुड एक्टर Ranveer singh जो की अपनी बेहतरीन फिल्मों को लेकर चर्चा में बनें रहते है। लेकिन Ranveer singh इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 83 को लेकर चर्चा में बने हुए है।इस​ फिल्म में Ranveer singh इंडियन क्रिकेटर Kapil Dev के रोल में नजर आएंगे। फिल्म 83 से Ranveer singh के साथ अधिकांश कलाकारों का लुक रिवील कर दिया गया है। सामने आए तस्वीरों में Ranveer singh असली कपिल देव जैसे नजर आ रहे थे।

इसी के साथ अब फिल्म 83 में Kapil Dev यानि Ranveer singh के साथ Kapil Dev की पत्नी रोमी देव का लुक भी सामने आ चुका है। अब आप सोच रहे होंगे की आखिर कौन है वह हीरोइन जो की Kapil Dev की पत्नी Romi dev का रोल निभाने वाली है। इसलिए जैसे ही हम आपको Kapil Dev की पत्नी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम और तस्वीर दिखायेगें तो आप खुश हो जाएंगे। तो दोस्तों आइए जानते हैं कौन है वो एक्ट्रेस जो कपिल देव की हमसफर का रोल प्ले करेगी।

Ranveer singh की फिल्म ’83’ कपिल देव के जीवन पर बन रही एक बायोपिक है। इस फिल्म के लिए Ranveer singh ने कड़ी मेहनत की है। बता दें कि​ फिल्म से Ranveer singh के लुक के बाद अब कपिल देव की पत्नी रोमी देव के लुक आ चुका है। फिल्म में रोमी देव का किरदार कोई और बल्कि Ranveer singh की पत्नी यानी एक्ट्रेस Deepika Padukone निभा रही हैं। Deepika Padukone का यह लुक आज यानि बुधवार को रिलीज किया गया है।

दरअसल Deepika Padukone ने इंस्टा पर 83 से अपना लुक शेयर किया है। फोटो में Ranveer singh कपिल देव और दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिख रही हैं। दीपिका पादुकोण का लुक उनकी अब तक की गई फिल्मों से एकदम अलग है। तस्वीर में शॉर्ट हेयर, हाईनेक टॉप में दीपिका रणवीर सिंह का हाथ थामे हुए दिख रही हैं। फोटो में दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है।

फिल्म 83 में अपने रोल को लेकर Deepika Padukone ने कहा, ‘भारतीय खेल के इतिहास से सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक इस फिल्म में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है। एक पति की पेशेवर और व्यक्तिगत ख्वाहिशों की सफलता में पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है। यह मैंने मेरी मां में बेहद करीब से देखा है और मेरे लिए कई मायनों में ’83’ हर महिला को समर्पित है। जो अपने पति के सपने को अपने सपनों से पहले रखती है।

Deepika Padukone का यह लुक जब से रिलीज हुआ है। लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। Deepika Padukone ने इस फर्स्ट लुक को अपने इंस्टा के साथ साथ ट्विटर पर भी शेयर किया है। इसलिए इस समय उनका यह लोग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है और लोग उनके इस लुक को बेहद पसंद भी कर रहे है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three + 14 =