लखनऊ : एक्शन मोड में आये DCP सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी….

DCP Tripathi
Lucknow

लखनऊ :। क्राइम कंट्रोल को लेकर DCP वेस्ट सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी वेस्ट जोन में लगातार मुस्तैद नज़र आ रहे हैं। अपने सर्वश्रेष्ठ कार्यों से पहचाने जाने वाले तेज़ तर्रार IPS सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी वेस्ट जोन में सभी बैरियर डयूटी पर लगे पुलिसकर्मियों वा सभी थाने चौकियों का लगातार निरीक्षण भी कर रहे हैं ।

क्राइम कंट्रोल को लेकर DCP ने थाना चौक अंतर्गत रूमी गेट चौकी पर वेस्ट जोन के सभी थानेदारों को बुला कर की अहम बैठक।

राजधानी में अपराध की रोकथाम वा कोरोना महामारी से पुलिस कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था पर की विशेष चर्चा।

वेस्ट जोन के सभी थाना प्रभारियों को आंख कान खोल कर अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहकर अपराधियों वा बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के DCP ने दिए निर्देश।

सभी थाना प्रभारियों को लॉकडाउन के मद्देनजर अपने अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग लगा कर लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश।

इसके साथ ही कोरोना महामारी से पुलिसकर्मियों को सतर्क वा सुरक्षित रहकर बेहतर पोलिसिंग करने के साथ जनता से बेहतर व्यवहार करने के दिये निर्देश।

मीटिंग में थाना नाका, थाना सहादत गंज, थाना ठाकुरगंज, थाना तालकटोरा, थाना वज़ीरगंज, थाना अमीनाबाद, थाना चौक इंस्पेक्टर वा पुलिस टीम को किया ब्रीफ।

DCP के साथ ADCP वेस्ट श्याम नारायण सिंह ACP चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी वा पुलिस टीम रही मौजूद।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 − twelve =