ग्रेटर नोएडा: बच्ची के साथ आईं 2 महिलाएं, चुरा ले गई गहने –

ग्रेटर नोएडा बच्चे को साथ लेकर आईं 2 महिलाओं ने जूलरी शॉप से बहुत सफाई से सोने के टॉप्स और कंगन चुरा लिए। दोनों महिलाओं की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई और शॉप मालिक ने बीटा-2 थाने में चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

जगतफार्म स्थित एक जूलरी शॉप पर 2 महिलाएं गहने खरीदने पहुंचीं। करीब 20 मिनट तक कई तरह के गहने देखे। फिर पसंद नहीं आने की बात कहकर दोनों अपनी बच्ची के साथ चली गईं। कुछ देर बाद जूलर ने सामान देखा तो उसमें से कान के 2 सोने के टॉप्स और कंगन गायब थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो दोनों महिलाएं अपनी बच्ची के साथ गहने चुराती दिख गईं। गहने उन्होंने बच्ची के कपड़े में छुपाया और चली गईं। बीटा-2 थाने में केस दर्ज किया गया है।

खाने के बाद सिपाहियों ने नहीं दिए पैसे, किया पिटाई

राकेश गुप्ता की जगतफार्म में गहनों का शो-रूम है। 14 सितंबर की शाम 2 महिलाएं एक बच्ची के साथ खरीदारी करने के लिए पहुंचीं। उन्होंने सोने के कई गहने देखे। करीब 20 मिनट बाद कुछ पसंद नहीं आने की बात कहकर चली गईं। उनके जाने के बाद राकेश ने स्टॉक चेक किया तो कानों के 2 सोने के टॉप्स और कंगन गायब थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो दोनों महिलाएं गहने अपनी बच्ची के कपड़े में छुपाते दिखीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बीटा-2 थाना पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू की।

रणविजय सिंह, एसपी देहात ने कहा, ‘केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दोनों महिलाएं चोरी करती हुई दिखी हैं। उसी आधार पर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश चल रही है।

About Author