पुलिस मुख्यालय के पास महिला का गला रेता, पुल‍िस ने आरोप‍ित को दबोचा

पुलिस मुख्यालय के पास बुधवार देर रात एक महिला की गला रेतकर फेंक दिया गया। महिला लहूलुहान अवस्था में शहीद पथ के किनारे पड़ी रही। वहां से गुजर रही आलमबाग निवासी एक राहगीर महिला ने उसे देखा और घायल को गाड़ी में लादकर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची।

एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक घायल महिला ने अपना नाम सीमा सोनी बताया है, जिसका लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला ने एक मोबाइल नंबर लिखकर दिया। सोनी ने हमलावर के नाम का पहला अक्षर एन लिखकर दिया है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर हमलावर को ह‍िरासत में ले ल‍िया। इस घटना ने अहिमामऊ पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मुख्यालय में हर वक्त पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद घायल महिला पर किसी की नजर नहीं पड़ी। स्थानीय लोगों ने अहिमामऊ पुलिस पर क्षेत्र में गस्त नहीं करने का आरोप भी लगाया है।

जादू टोने के शक में युवक ने चाची को कुल्हाड़ी से काटा

हमलावर ने सीमा के गले पर तेज हथियार से वार किया था, जिससे वह बोलने में असमर्थ है। देर तक सड़क पर पड़ी रहने के कारण महिला के शरीर से काफी मात्रा में खून बह गया था। डॉक्टरों की टीम महिला का इलाज कर रही है। हालांकि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। माना जा रहा है कि सोनी गोसाईगंज या उसके आसपास के इलाके की है। पुलिस सोनी के घरवालों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। महिला ने बेहोश होने से पहले हमलावर का नंबर द‍िया था, ज‍िसके आधार पर पुल‍िस ने नदीम खान नाम युवक की पड़ताल की। फेसबुक पर उसकी फ्रेंड ल‍िस्‍‍‍ट मेंं सीमा खान भी नजर आई। फोटो खंगाले गए तो सीमा खान की शक्ल घायल जो सीमा सोनी बताई जा रही थी काफी मिलती-जुलती लगी। हाथ की अंगूठियां भी मिलती जुलती लगीं। एक अन्य फोटोग्राफ में नदीम खान एक वाहन चलाता दिखाई दिया, उस वाहन का मालिक थाना नाका क्षेत्र अंतर्गत उदयगंज का पाया गया। वाहन के माल‍िक ने सबको पहचान लिया। उसकी निशानदेही पर गोमतीनगर इलाके से मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना मेंं इस्‍तेमाल क‍िया गया हथ‍ियार व रक्त रंजित वाहन भी बरामद कर लिया गया हैैै।

About Author