उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शादीशुदा महिला की आत्महत्या की खबर सामने आई है। पहले पुलिस आत्महत्या की वजह को पति पत्नी के बीच हुई लड़ाई बता रही थी। पर उसके पीछे का जब सच सामने आया तो सबके होश उड़ गए। दरअसल महिला अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। उसी दौरान पति ने उसे देख लिया। ऐसे हालत में देखे जाने के बाद महिला ने खुदखुशी कर ली। इसकी खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला सामने आने के बाद इलाके में ये चर्चा का विषय बनी हुई है।
महिला ने क्यों किया आत्महत्या
पास पड़ोस की माने तो लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि प्रेमी के जाने के बाद पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुइ है।
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर के थाना बर्रा क्षेत्र के हरी मस्जिद का है।
जानकारी के मुताबिक हरी मस्जिद निवासी शादीशुदा महिला के पड़ोस में रहने वाले महेश से नाजायज रिश्ता था। पति के गैरमौजूदगी में महिला का प्रेमी उसके घर पर आया था। इसी दौरान अचानक से महिला का पति घर आ गया। उसने दोनो को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद पत्नी ने शर्म से आत्महत्या कर ली।