पति ने अपनी पत्नी की लगाई 2 लाख कीमत

google

जहाँ एक तरफ हैदराबाद में लेडी वेटनरी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत ने पूर देश को हिला के रख दिया है।आपको बता दे की हैदराबाद के बाहरी इलाके शादनगर के अंडरपास के पास महिला डॉक्टर की जली हुई लाश मिली थी। डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। और फिर पहचान छिपाने के लिए लाश को जला दिया गया। इस घटना के बाद लोगो का कहना है की बेटियाँ घर में ही सुरक्षित है। लेकिन इसकी क्या गारंटी है की हमारी बहु बेटियाँ घर में सुरक्षित है।

पति ने किया पत्नी के साथ धोखा

हैदराबाद की घटना के बाद आज फिर एक से घटना सामने आई है। जो आपका कलेजा चीर कर रख देगी। आपको बता दे की यह घटना मध्यप्रदेश की है। जहाँ एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को धोखे से 2 लाख रूपये में बेच दिया। यही नहीं बेचारी पीड़िता के साथ पहले पति ने तो धोखेबाजी की ही और जिसने उसको ख़रीदा था उसने भी उसको दो महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया।

प्रियंका रेड्डी के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हिन्दू समाज पार्टी के कार्यकर्ता

दो महीने तक बंधक बना कर किया रेप

इस दौरान किसी तरह पीड़िता आरोपी शख्स के चंगुल से अपनी जान बचाकर पुलिस थाने पहुंची। वहाँ जा कर उसने पुलिस को अपनी पूरी बात बताई। आपको बता दे की 23 वर्षीय महिला ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी उज्जैन के आगर नाका के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के दो महीने के बाद उनके बीच झगड़े होने लगे। इसी बीच एक झगड़े के बाद वो अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद उसका पति उसे लेने आया। तो मायके वालों ने समझा बुझाकर पीड़िता को ससुराल वापस भेज दिया।

मारपीट कर कोर्ट के पेपर्स पर कराया साइन

पीड़ित महिला ने बताया की ससुराल आने के दो दिन बाद पति ने फिर उससे जबरदस्ती मारपीट कर कोर्ट के पेपर्स पर साइन करा लिए। इतना ही नहीं उसे एक अनजान शख्स को 2 लाख रुपये में बेच दिया। महिला ने बताया की उस शख्स ने 2 दो महीने तक उसे बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बलात्कार किया। हलांकि पुलिस ने महिला के पति और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

About Author