उन्नाव में फिर हुई मानवता शर्मशार,फिर जलाई गई एक प्रियंका

google

लगातार हमारे देश में रेप के मामले एक के बाद एक सामने आते जा रहे है। लेकिन पुलिस और सरकार के कानों में जूं तक नही रेंग रही है। लगातार अपनी हवस को पूरा करने के लिए लोग हैवान बनते जा रहे है और वही हैवान खुलेआम आजादी से घूम भी रहे है।

कब मिलेगी आजादी ?

इनकी आजादी के कारण देश की बहू बेटियों की आजादी ख़त्म होती नजर आ रही है। इन राक्षसों के खुलेआम घूमने के कारण देश की बेटियों को खुलेआम घूमने में एक डर सा सताता रहता है। आखिर कब तक हमरे देश की लड़कियाँ ऐसे ही हैवानों की हवस का शिकार होती रहेगी ?आखिर कब बंद होगा ये सब ?

फिर उन्नाव में जलाई गई एक प्रियंका 

ऐसी ही एक घटना आज फिर उन्नाव से आया है।आज एक बार फिर उन्नाव में मानवता शर्मशार हो गई है। आज फिर एक युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया गया। आपको बता दे की ये घटना उन्नाव जनपद में बिहार थाना क्षेत्र के हिन्दुनगर गांव की है जहाँ बाहर खेतो में युवती को दुष्कर्म करने के बाद जिन्दा जला दिया गया। इस घटना से उन्नाव के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस दे रही आरोपियों का साथ 

जैसे ही लोगो को इस घटना के बारे में पता चला तो लोगो ने इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के दौरान बेखौफ अपराधी युवती को जलाने के बाद मौके से फरार हो गए। पीड़िता के घर वालों का कहना है की बिहार थाने की पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही थी।

आखिर कब खुलेगी सरकार की नींद ?

सूत्रों की माने तो बिहार थाना पुलिस की लापरवाही से ही ये दर्दनाक घटना हुई। इस घटना के बाद एसपी उन्नाव का कहना है की उक्त मामले में नामजद तीन को पकड़ लिया गया है। हालाँकि दो आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें लगाई गई है। अब इस पर सवाल यह उठता है की आखिर कब तक हमारे देश की सरकार ऐसे ही सोती रहेगी ?

घटना पर कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

● घटना के तत्काल बाद पीड़िता के बयान के आधार पर सभी तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जब आरोपियों के घरों पर छापे मारे तो सभी अपने अपने घरों पर परिवार वालों के बीच मौजूद मिले। वहीं से उन्हें गिरफ़्तार किया गया।

● वरिष्ठ अधिकारीगण मौक़े पर मौजूद हैं। घटना की गहन तफ्तीश की जा रही है। इस घटना से जुड़े कुछ और तथ्य भी मिले हैं।जिनकी पुलिस जाँच कर रही है।

 

About Author