दिल्ली में फ़रवरी माह में हुई हिंसा में कई लोगो ने अपनी जान गवई और करोड़ों की संपत्ति का नुक्सान हुआ। इसी मामले में आज दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की दिल्ली में अब कानून व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी की हिंसा करने वाले सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है व जैसे-जैसे जाँच आगे बढ़ेगी अभी और लोग गिरफ्तार होंगे।
#WATCH Live : Delhi Police briefs the media on #DelhiViolence https://t.co/etDEo7mvKW
— ANI (@ANI) March 12, 2020
रतन लाल को मारने वाले गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बताया की दिल्ली में हुई हंसा में 712 FIR दर्ज की गयी है और 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हमे हिंसा से जुड़े हुए बहुत सारे वीडियो मिले है,जो जाँच में बहुत मदद करेंगे। आगे पुलिस ने बताया की हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत के मामले 7 लोग गिरफ्तार किये गए है और अकबरी बेगम हत्या मामले में 2 लोग गिरफ्तार किये गए है। वहीँ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में एक नाले से 4 लोगों के शव बरामद होने के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
India Legends ने Srilanka को 5 विकेट से रौंदा,ये खिलाडी रहे मैच के हीरो
मिडिया और लोगों का किया धन्यवाद
दिल्ली पुलिस ने मीडिया और उन लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने पुलिस को हिंसा से जुड़ी हुई फोटो और वीडियो उपलब्ध कराये। इन्ही फोटो,वीडियो की वजह से पुलिस को सबसे ज्यादा मदद मिली हिंसा करने वाले लोगों की पहचान करने और कार्यवाही करने में। बता दें दिल्ली पुलिस ने अपना एक नंबर जारी किया था और अपील की थी की जिस किसी के पास भी दिल्ली हिंसा से जुड़े हुए वीडियो हो, वो उस नम्बर पर भेजे। जिसके बाद कई लोगों ने पुलिस को वीडियो भेजे थे। इस बात का जिक्र आज गृह मंत्री ने संसद में भी किया था।