- हजरतगंज चौराहे पर फायरिंग से हड़कंप
- पुलिस ने आरोपि को दबोचा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ देर रात गोली की तड़तड़ाहट से गूंज गयी। मामला शहर के पास इलाके हजरतगंज चौराहे का है, जहाँ पर रेस्टोरेंट के सामने देर रात अराजक तत्वों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मच गई। खास बात ये है कि चंद कदम की दूरी पर चौकी में पुलिस भी मौजूद थी। बावजूद इसके हमलावर गोली चलाने के बाद भाग निकले। वहीं, दुकान के बाहर कार में मौजूद ग्राहकों में भगदड़ मच गई। हांलाकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में ही आरोपित को दबोच लिया।
हजरतगंज चौराहे के पास स्थित रेस्टोरेंट पर देर रात तक अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। कुछ ही दूरी पर राजभवन होने के बावजूद पुलिस इन शरारती तत्वों पर नकेल नहीं कस पाती। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रेस्टोरेंट के किसी कर्मचारी से कार सवार युवकों का विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपितों ने फायरिंग कर दी। इससे पहले की वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते आरोपित भाग निकले।
अंसारी परिवार के मामले में यूपी पुलिस को होना पड़ा शर्मसार
पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है। देर रात तक हजरतगंज पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में कई जगह दबिश दी। सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्र के मुताबिक गोली चलने की बात सामने आई थी। सीसी फुटेज के आधार पर गोली चलाने वाले कि पहचान कर के चार घंटे के अंदर आरोपित रेहान खान पुत्र मो रजा खान निवासी सुजानपुरा आलमबाग को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही एसएसपी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया घटना के कारणों की जांच की जा रही है।