युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया

उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म थमने का नाम नहीं ले रहा है। देखा जाये तो आये दिन कही न कही से दुष्कर्म की खबरे आती रहती है। ऐसी ही एक दिलदहलाने वाली खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है।जहाँ उस समय क्षेत्र में सनसनी फैल गई जब यह पता चला की अलीगढ़ जनपद के चंडौस थाना क्षेत्र के एक गांव में हवसी दरिंदो ने अपनी हवस मिटने के बाद युवती जिन्दा जला कर मार डाला।

युवती को बंधक बना दिया घटना को अंजाम

बता दे की उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के चंडौस थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ हवसी दरिंदो ने पहले युवती को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती के ऊपर केरोसिन का तेल डालकर उसे जिन्दा जला दिया। घटना के दौरान युवती की चीख सुनकर आस पास के पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच कर युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृत्यु पूर्व दिए बयानों का वीडियो वायरल हुआ

बता दे की इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब युवती द्वारा मृत्यु पूर्व दिए बयानों का वीडियो वायरल हुआ। युवती द्वारा दिए हुए बयान का वीडियो वायरल होने के बाद युवती की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हलांकि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में जुटी है। बता दे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है।

युवती पर केरोसिन का तेल डालकर जिन्दा जलाया

वीडियो वायरल होने के बाद पता चला की उस वक्त युवती हर में अकेली थी। तभी दो व्यक्ति उसके घर में घुस आये। दोनों युवको ने उसके साथ बरी-बरी दुष्कर्म किया। गांव के आस पास का मामला होने के कारण युवको को पता था की वो इस घटना को अंजाम देने के बाद बच नहीं सकते। इसलिए उन्होंने दुष्कर्म करने के बाद युवती पर केरोसिन का तेल डाल कर उसको जिन्दा जला दिया। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। युवती की चीख सुनने पर आस-पास के पडोसी जब तक घटना स्थल पर पहुंचे तब तक युवती बुरी तरह से जल चुकी थी। और चीख चीख कर अपनी आप बीती सुना रही थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे लोगो ने उसका वीडियो बना लिया।

दो युवको के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

सूत्रों के मुताबिक पता चला है की यह घटना 30 अक्टूबर की है। अलीगढ़ जनपद के चंडौस थाना क्षेत्र के गांव की एक अनुसूचित जाति की महिला अपनी 22 वर्षीय बेटी को घर में अकेला छोड़कर खेत चली गई थी। महिला ने बताया की जब घर लौटकर आई तो पड़ोस के दो युवकों को घर से निकल कर भागते हुए देखा। यह देखकर वह घर के अंदर गई तो उसकी बेटी जली हुई हालत में बदहवास पड़ी थी। युवती की माँ ने घर से निकलकर भागने वाले दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म करने और उसके बाद केरोसिन डालकर जलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों पर केस दर्ज कर लिया है और उन दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने को कहा है।

About Author