राजाभोज हवाई अड्डे पर पकड़ा गया 1 किलो सोना

  • CISF के जवानों द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान पकड़ाया गया है यह सोना
  • एविएशन डिपार्टमेंट की बड़ी लापरवाही आई सामने

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। भोपाल के राजाभोज हवाई अड्डे पर अवैध तरीके से ले जाया जा रहा 1 किलो सोना पकड़ा गया है। यह सोना मुंबई से भोपाल तक पहुँच गया जिसमे एविएशन डिपार्टमेंट की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

CISF के जवानों ने 1 किलो सोने के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है जो मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट पकड़ कर भोपाल आया है। CISF ने इस सोने को ज़ब्त कर लिया है। CISF के जवानों द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान यह सोना पकड़ाया गया है। सोना पकडे जाने के बाद CISF ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दे दिया है जिसके बाद इनकम टैक्स की टीम पकडे गए युवक से पूछताछ कर रही है।

About Author