5000 के पार हुई संक्रमित लोगों की संख्या, 149 लोगों की अब तक मौत

corona cases in India
Google

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5194 हो गई है। इसमें से 4693 सक्रिय हैं और मरने वालों की संख्या 149 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 773 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 60 मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या 1078 है।

अगर सभी राज्य की बात करें तो आंध्र प्रदेश में 226, अंडमान निकोबार 10, बिहार 32, छत्तीसगढ़ 18, चंडीगढ़ 10, दिल्ली 576, गोवा 7, गुजरात 165, हरियाणा 90, हिमाचल प्रदेश 13, जम्मू कश्मीर 116, कर्नाटक 175, केरल 327, लद्दाख 14, एमपी 229, महाराष्ट्र 1018, मणिपुर 2, मिजोरम 1, उड़ीसा 42, पुडुचेरी 5, पंजाब 91, राजस्थान 288, तमिलनाडु 621, तेलंगाना 364, उत्तराखंड 31, उत्तर प्रदेश 308, वेस्ट बंगाल 91, झारखंड 4 अरुणाचल प्रदेश 1 त्रिपुरा में एक कोरोनावायरस संक्रमित मरीज है।

बढ़ेगी लॉकडाउन की अवधि

जिस तरह से देश में कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं। उसे देखकर लगता है कि सरकार देश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा सकती है। कल गृहमत्री व रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में बैठक भी हुई थी। जिसमें ब्लॉकडाउन की अवधि को लेकर चर्चा हुई। कई राज्य सरकारों ने भी केंद्र सरकार को 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म ना करने का आग्रह किया है। जिस वजह से अब सरकार इस पर विचार विमर्श कर रही है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

10 + 4 =