भारत में Coronavirus case 10 लाख के पार ,अब तक 25 हजार से ज्यादा की मृत्यु

coronavirus case
image source - google

Coronavirus case प्रतिदिन आने की संख्या बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 34,956 कोरोना मरीज मिले है और 637 लोगों ने अपमी जान गवा दी है।

अब देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1003882 हो गयी है। जिनमे से 342473 एक्टिव केस है। जबकि अभी तक 635756 लोग स्वस्थ्य हो चुके है पर कोरोना से 25602 लोगों की मृत्यु भी हुई है।

Coronavirus case 12 राज्यों में 20 हजार से ज्यादा

देश के 12 राज्य ऐसे है जिनमे 20 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर महाराष्ट्र है जहाँ पर 275640 कोरोना के मरीज है। इसके बाद तमिलनाडु 151820 ,दिल्ली 116993 ,कर्नाटक 47253 ,गुजरात 44552 ,उत्तर प्रदेश 41383 ,तेलंगाना 39342,आँध्र प्रदेश 35451 ,वेस्ट बेंगोल 34427 , राजस्थान 26437 ,हरियाणा 23306 और बिहार में 20612 कोरोना से संक्रमित मरीज है।

दुनिया के 5 देशों में Coronavirus case सबसे ज्यादा

भारत में 18 मई तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख थी पर अब लगभग 2 महीने बाद संक्रमित लोगों का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया है। जिसके बाद अब देश उन 5 देशों में शामिल हो गया है।

जहाँ पर कोरोना के सबसे ज्यादा मामले है। संक्रमण के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है फिर ब्राजील ,भारत,रूस ,पेरू में Coronavirus case है। लेकिन फिर भी भारत में अन्य देशों के मुकाबले मृत्यु दर कम और स्वस्थ्य होने वालों की संख्या ज्यादा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

9 + 17 =