लॉक डाउन 4.0 इस समय देश में चल रहा है और लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 6654 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 137 मरीजों के मृत्यु हो गई है। अब देश में कोरोना का आंकड़ा 125101 पहुंच गया है। इनमें से 69597 सक्रिय मामले हैं। जबकि अभी तक इलाज के बाद 51783 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।
इन पांच राज्य में नहीं थम रहा कोरोनावायरस
देश के पांच राज्यों में कोरोनावायरस के मामले प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें सबसे पहला नाम महाराष्ट्र का है। जहां पर 44582 कंफर्म मामले हैं और इनमें से 30482 सक्रिय मामले हैं और अभी तक 12583 लोग रिकवर कर चुके हैं व 1570 लोगों की मृत्यु हुई है।
इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है। जहां पर 14753 कंफर्म और 7527 सक्रिय मामले हैं व अभी तक 7128 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 98 लोगों की मृत्यु हुई है। फिर गुजरात 13268 कंफर्म व 6586 सक्रिय मामले। गुजरात में 5880 लोग स्वस्थ हुए हैं और 802 लोगों की मृत्यु हुई है।
संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर दिल्ली है। जहां पर 12319 कंफर्म और 6214 सक्रिय मामले हैं। अभी तक 5897 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। जबकि 208 लोगों की मृत्यु हुई है। पांचवे नंबर पर राजस्थान 6494 कंफर्म, 2661 सक्रिय मामले। वहीं 3680 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि 153 लोगों की मृत्यु हुई है।