35 लाख के पार कोरोना मरीज, मृतकों की संख्या ढाई लाख…

corona cases in all countries

दुनिया के 180 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका कोरोनावायरस लगातार तबाही मचा रहा है। आज 5 महीने बाद दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 35 लाख 81 हजार 889 हो गई है। इनमें से 21 लाख 73 हजार 812 मामले सक्रिय हैं। जबकि 50033 बहुत गंभीर है। अभी तक इस महामारी से 248555 लोग मर चुके हैं। वहीं 1159512 लोगों ने कोरोनावायरस से जंग जीत ली है।

कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से निकला था। लेकिन अब वहां पर हालात सामान्य हैं। चीन में पिछले 1 महीने में 1200 के आसपास नए मामले सामने आए हैं। जबकि अन्य देशों में इससे कई ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इनमें पहला नाम अमेरिका का है जहां पर कोरोना से 1188421 लोग पीड़ित हैं। जबकि 68602 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में 323883 और न्यूजर्सी में 127438 लोग संक्रमित हैं।

अमेरिका के बाद स्पेल में 243122 संक्रमित और 25264 लोगों की मृत्यु हुई है। इटली में 210717 संक्रमित व 28884 लोग मरे, ब्रिटेन में 186599 संक्रमित व 28446 मृतक, फ्रांस 168693 संक्रमित और 24895 मृतक, जर्मनी 165664 लोग कोरोना संक्रमित और 866 लोग मर चुके हैं। इसके बाद रूस, तुर्की, ब्राज़ील, ईरान, चीन, कनाडा, बेल्जियम, पेरू, इंडिया, नीदरलैंड, स्विजरलैंड आदि देश हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × four =