Corona Update: देश में 24 घंटे में 6566 नए मामले, 194 लोगों की मृत्यु

corona hindi news,
image source - google

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से कोरोनावायरस को लेकर आंकड़े जारी किए गए हैं। जिनके अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 6566 करोना मरीज मिले हैं और 194 लोगों की मृत्यु हुई है। अब देश में कुल कोरोना के 158333 मरीज है, इनमें से 8610 सक्रिय है। अभी तक 67692 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोरोनावायरस से 4531 मरीजों की मृत्यु हुई है।

देश में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए आज कैबिनेट सचिव राजीव गौबा विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें राज्यों की कोरोना को लेकर स्थिति और लॉक डाउन 5 को लेकर चर्चा हो सकती हैं।

बता दें देश में सबसे ज्यादा कौन होना मरीज महाराष्ट्र 56948, तमिलनाडु 18545, दिल्ली 15257, गुजरात 15195, राजस्थान 7730, मध्यप्रदेश 7261, उत्तर प्रदेश 6991, वेस्ट बंगाल 4192, आंध्र प्रदेश 3171, बिहार 3061, कर्नाटक 2458, पंजाब 2139, तेलंगाना 2098 कोरोना के मरीज हैं।

इसके बाद सबसे कम गोवा 68, लद्दाख 53, पुडुचेरी 46, मणिपुर 44, अंडमान निकोबार 33, मेघालय 20, नागालैंड 4,अरुणाचल प्रदेश 2, दादर और नगर हवेली 2, मिजोरम और सिक्किम में 1-1, दमन दीव और लक्ष्यदीप 0 कोरोना मरीज है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten − 8 =