दुनियाभर के देश कोरोना के आगे मजबूर, नहीं काबू हो रही संक्रमित लोगों की संख्या

covid-19
Google

Coronavirus इस समय जिस तरह से दुनिया में तबाही मचा रहा है। शायद ही इस तरह से पहले किसी महामारी ने तबाही मचाई हो। दुनिया का इतना नुकसान तो कभी किसी बड़े भूकंप या आतंकवादी हमले ने नहीं किया जितना आज Coronavirus कर रहा है। आज गुरुवार को पूरे दुनिया में संक्रमित लोगों की संख्या 9 लाख 49 हजार 750 हो गई है और मरने वालों की संख्या 48259 पहुंच गई है। वहीं अभी इस महामारी से 201555 लोग पूरी तरह सही होकर अपने घर जा चुके हैं।

Coronavirus: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर

जो देश सबसे ज्यादा स्वास्थ्य उपकरणों, दवाइयों और प्रयोगों पर खर्चे करते हैं और जो पहले कई बड़ी-बड़ी बीमारियों की वैक्सीन तैयार कर चुके हैं। वह भी आज इसके आगे हारे हुए नजर आ रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और ब्रिटेन, जर्मनी, स्पेन और फ्रांस जैसे बड़े-बड़े देशों में जो विकसित और शक्तिशाली माने जाते हैं। Coronavirus के बढ़ते संक्रमण को नहीं रोक पा रहे हैं और ना ही अभी दुनिया का कोई देश इसकी दवा बना पाया है।

इन देशों में सबसे ज्यादा संख्या में लोग

अमेरिका में तो संक्रमित लोगों की संख्या 215344 हो गई है और चीन से ज्यादा मौतें 5112 अमेरिका में हुई है। इसके बाद इटली जहां पर 110574 लोग संक्रमित है व 13155 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। इसके बाद स्पेन जहां पर संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख से ज्यादा है और यहां पर पिछले 24 घटों में 6120 नए मामले सामने आए हैं
और कोरोनावायरस से इस देश में 10000 से ज्यादा लोग मरे हैं।

वैक्सीन का परीक्षण सफल नहीं

जिस तरह कोरोनावायरस अपने पांव दुनियाभर के देशों में पसार रहा है। उससे लगता है कि कल तक संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख हो जाएगी और मरने वालों की संख्या भी बढ़ेगी। दुनिया भर के वैज्ञानिक इस समय दिन रात coronavirus के वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं। कई देशों ने तो इसका परीक्षण भी किया पर वह सफल नहीं हुआ। यदि जल्द ही कोरोना के तोड़ को नहीं ढूंढा गया तो भविष्य में यह महामारी कितनी जनहानि करेगी इसका कोई अंदाजा नहीं है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × 2 =