संविदा कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

noun employee protest

उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ संविदा कर्मचारियों ने फिर से आईटीआई के कौशल विकास परिसर में धरना प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों का कहना है की लगभग (600) संविदा कर्मचारियों को (10) महीने से वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने भाजपा सरकार से अपनी माँग पूरी करने के लिए गुहार लगाई है। संविदा कर्मचारियों ने वेतन और नौकरी पक्का करने की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।

सभी कर्मचारियों ने धरना पप्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। कर्मचारियों ने बताया है की उनको आउट उत्तर प्रदेश एसआईसी कानपुर, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चयनित किया गया था। जिन्हें विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं में भर्ती किया गया था। सभी कर्मचारियों ने कहा की यदि उनको दीपावली से पहले वेतन नहीं मिला तो इसके बाद सभी कर्मचारी सरकार के खिलाफ इससे बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

About Author