गांधी परिवार से वापस हुई सुरक्षा को लेकर कांग्रेस युवा ने किया प्रदर्शन

iamge suorce-google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सड़कों पर युवा कांग्रेस का जबर्दस्त जोश देखने को मिला। राजधानी के युवा कांग्रेस ने कार्ययालय से लेकर विधान सभा की तरफ बढ़ते हुए कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बता दे प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता ने मोदी योगी के विरोध के नारे लगाए। साथ साथ अमित शाह पर भी हमला बोला। इसके अलावा युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला भी फूंका।

बता दे की कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन गांधी परिवार से सुरक्षा व्यवस्था वापस लेने के लिए किया है। गांधी परिवार से केंद्रीय सरकार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था हटाए जाने से युवा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैला हुआ है। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान विधानसभा का घेराव करने का प्रयास किया था। लेकिन पुलिस सुरक्षा बल की वजह से नाकाम रहे। प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस को रोकने में राजधानी पुलिस ने पूरी कोशिश की।

केंद्र सरकार ने गाँधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने का निर्णय लिया

आपको बता दे की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी,प्रियंका गाँधी वाड्रा व राहुल गाँधी की एसपीजी सुरक्षा को मोदी सरकार ने हटाने का फैसला लिया है। गाँधी परिवार को स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स की सुरक्षा पूर्व पीएम राजीव गाँधी की हत्या होने के बाद दी गयी थी। खबर के अनुसार ये सुरक्षा हटाने का फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि सोनिया गाँधी,प्रियंका गाँधी व राहुल गाँधी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने पर पाया गया की गाँधी परिवार को अब कोई खतरा नहीं है। इसलिए एसपीजी सुरक्षा को हटाने का फैसला लिया गया है। इस कारण से युवा कांग्रेस में आक्रोश फैला हुआ है।

About Author