बढ़ती महगाई से परेशान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अनोखा प्रदर्शन

google

देश में बढ़ती महंगाई और प्याज व घरेलू सामान की कीमतों में देशराज इजाफे को लेकर के कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जीपीओ पार्क में अनोखा प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शन को सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर अनोखे तरीके से मनाया। साथ ही बढ़ती महंगाई को दर्शाने के लिए प्याज घरेलू सिलेंडर को लेकर प्रदर्शन करते नजर आए।

उत्तर प्रदेश में लगातार कांग्रेस केंद्र व राज्य सरकार को हर मोर्चे पर गिरती नजर आ रही है। लगातार नए तरीके के प्रदर्शन से यूपी में अपनी हाजिरी के साथ मिशन 2022 की तैयारी कर चुकी कांग्रेस ने आज एक अनोखा प्रदर्शन किया।कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सेवादल के बैनर तले दल के प्रमुख प्रमोद पांडे के नेतृत्व में जीपीएस पर घरेलू सामान को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

कांग्रेस सेवादल ने नाच गा कर किया महगाई का विरोध

इस दौरान सरकार की आंखों को खोलने के लिए गाना गाकर व नाच कर महंगाई का विरोध दर्ज कराया। तथा सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का काम भी किया। इस मौके पर सेवा दल के प्रमुख प्रमोद पांडे ने कहा कि लगातार देश में प्याज की कालाबाजारी हो रही है और घरेलू सामान की कीमतों में आग सी लग गई है। जिसको लेकर राज्य व केंद्र सरकार को जगाने का काम सेवा दल के कार्यकर्ता कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रमुख का जन्मदिन ना मना कर स्वराज की प्रमुख समस्या का ध्यान सरकार की ओर आकर्षित करना कांग्रेस का उद्देश्य है।

About Author