उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी संगठन को मज़बूती देने में लगी हुई है। कांग्रेस ने एक सूची जारी करते हुए 47 ज़िलों तथा 4 शहरों में अध्यक्षों कि घोषणा कर दिया है, साथ ही साथ पांच शहर कमेटियां भी घोषित हुई हैं। कांग्रेस पार्टी ने नौजवान युवाओं के साथ अनुभवशाली नेताओं को भी कमान सौंपी है और इन सभी की औसत आयु 42 साल तक है।
कांग्रेस पार्टी ने जिला और शहर अध्यक्षों के जरिये जातीय समीकरण को साधने का प्रयास किया है। पार्टी ने 14% दलित, 33% पिछड़ी जातियों, 35% सवर्ण और 18% अल्पसंख्यक समुदाय को जिले की कमान सौंपी है। अल्पसंख्यक समुदाय में कांग्रेस ने ज्यादातर पासमांदा जातियों को चुना है। और जिले में महिलाओं को भी 10% जगह मिली है।
यूपी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुई राजकुमारी रत्ना सिंह
इनको चुना गया है ज़िले का अध्यक्ष
- झाँसी से भगवानदास कोरी
- ललितपुर से बलवंत सिंह राजपूत
- जालौन से अनुज मिश्रा
- बांदा से राजेश दीक्षित
- चित्रकूट से कुशल पटेल
- हमीरपुर से नीलम निषाद
- महोबा से तुलसीदास लोधी
- कौशाम्बी से अरुण विधार्थी
- फतेहपुर से अखिलेश पाण्डेय
- अयोध्या से अखिलेश यादव
- सुल्तानपुर से अभिषेक सिंह राणा
- अमेठी से प्रदीप सिंघल
- रायबरेली से पंकज तिवारी
- आजमगढ़ से प्रवीण सिंह
- मऊ से इंतेखाब
- चंदौली से धर्मेन्द्र तिवारी
- गाजीपुर से सुनील राम
- जौनपुर से फैसल हसन
- मिर्ज़ापुर से शिव कुमार पटेल
- भदोही से राजनारायण यादव
- सोनभद्र से रामराज गोंड
- बस्ती से अंकुर वर्मा
- संतकबीरनगर से प्रवीण चन्द्र पाण्डेय
- सिद्धार्थनगर से क़ाज़ी सुहेल अहमद
- गोरखपुर से निर्मला पासवान
- कुशीनगर से राजकुमार सिंह
- महाराजगंज से अवनीशपाल सिंह
- देवरिया से धर्मेन्द्र सैन्थवार
- मथुरा से दीपक चौधरी
- कानपुर से उषारानी कोरी
- औरैया से शिववीर दूबे
- हाथरस से चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
- फिरोजाबाद से संदीप तिवारी
- श्रावस्ती से नशीम चौधरी
- बलरामपुर से अनुज कुमार सिंह
- पीलीभीत से हरप्रीत सिंह चब्बा
- आगरा से श्रीमती मनोज दीक्षित
- हरदोई से आशीष कुमार सिंह
- मैनपुरी से वीनिता शाक्या
- इटावा से मलखान सिंह यादव
- कानपुर देहात से नरेश कटियार
- एटा से एकेश लोधी
- संभल से विजय शर्मा
- बुलंदशहर से तुक्कीमल खटिक
- कन्नौज से प्रमोद शाक्य
- मुज़फ्फरनगर से हरेन्द्र त्यागी
- गौतमबुध्दनगर से मनोज चौधरी
इन अधिकारियों को सौंपी गई है शहर की कमान
- गौतमबुध्दनगर से शहाबुद्दीन
- मुज़फ्फरनगर से जुनैद रऊफ
- बुलंदशहर से हुसैनअली
- संभल से तौकीर अहमद