क्या है विकास दुबे और भाजपा के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कनेक्शन ?

mp home minister narottam mishra
image source - google

गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद कई सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। आज सुबह मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन से गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार किया। जिसके बाद राजनीतिक बयान आने शुरू हो गए हैं। ‌ सभी पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं।

एमपी गृहमंत्री का कानपुर कनेक्शन

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव के समय वहां के प्रभारी थे और अब मध्य प्रदेश के प्रभारी हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री, विकास दुबे की गिरफ्तारी को मध्य प्रदेश सरकार की कामयाबी बता रहे हैं क्योंकि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसलिए लॉ एंड ऑर्डर को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अपनी वाहवाही कर रही है। जिस पर कांग्रेस में सीधा निशाना साधा है और कानपुर उज्जैन के बीच सीधे कनेक्शन खोजने की कोशिश कर रही हैं।

यूपी पुलिस पर सवाल

विकास दुबे इतनी देर में गिरफ्तारी होने की वजह से यूपी पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि 50 टीमें विकास दुबे को खोजने में लगी हुई थी। लेकिन फिर भी उसे खोज नहीं पाई। आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्या अभी भी पुलिस में विकास दुबे का कोई मददगार है। इस तरह के कई सवाल उठने लगे हैं। अब पुलिस विकास दुबे को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। वास्तविकता क्या है पूरे मामले की जांच के बाद ही पता चल पाएगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 + 10 =