CM योगी और अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, विधान परिषद के सभापति रमेश यादव और विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की महानवमी की हार्दिक बधाई दी है। साथ ही लोगों से इस पर्व को परस्पर प्रेम और सौहार्द से मनाने की अपील की है।

सीएम ने कहा है कि नवरात्र हमें नारी शक्ति का महत्व बताते हैं और कन्याओं के सम्मान का संदेश देते हैं। संसार की सारी व्यवस्थाओं को आदिशक्ति भगवती संचालित करती हैं। इनके अनंत रूप हैं। वह प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर संपूर्ण पृथ्वी पर करुणा की वर्षा करती हैं।

गुजरात में नवरात्री के अवसर पर महिलाओं ने गरबा के साथ पीएम और ट्रम्प के टैटू बनवाये

सपा व कांग्रेस ने नवरात्र के साथ विजय दशमी की भी दी बधाई

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महानवमी एवं विजयादशमी पर्व पर बधाई देते हुए कहा है कि अन्याय और अहंकार की ताकतें हमेशा पराजित होती रही हैं। न्याय और सत्य की जीत होती है।

कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने भी महाअष्टमी और महानवमी पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुख व समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है

About Author