चोपड़ा सिस्टर्स बनी फ्रोजेन 2 की आवाज

बॉलीवुड की चोपड़ा सिस्टर्स को तो सभी जानते है। एक अगर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड छायी है। तो दूसरी भी कम नहीं है, उसने भी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनायीं है। हाल ही में जानकारी मिली है कि दोनों बहने पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ काम कर रही है।

“सेक्शन 375” और “ड्रीम गर्ल” के साथ हुई रिलीज सलमा को मिल रहे अच्छे रिव्यूज

कौन सा हैं वो प्रोजेक्ट

हॉलीवुड फिल्म ‘फ्रोजेन 2’ में दोनों सिस्टर्स पहली बार एक साथ काम करेंगी। 22 नवंबर को रिलीज कि जाने वाली इस फिल्म को दोनों ने अपनी आवाज दी है। फिल्म में फ्रोजेन क्वीन एल्सा की आवाज बनेगी प्रियंका जबकि परिणीति एल्सा की बहन ऐना की आवाज बनेगी।

दबंग 3 का पोस्टर हुआ रिलीज, भाईजान बोले ”स्वागत नहीं करोगे हमारा”

इस फिल्म का निर्देशन जेनिफर ली और क्रिस बक ने किया है। यह फिल्म एक अमेरिकन कंप्यूटर एनिमेटेड म्यूजिकल फैन्टसी फिल्म है। और इसे वाल्ट डिजनी एनिमेशन स्टूडियो ने प्रोडूस किया है। इस फिल्म के जानकारी देते हुए दोनों ने सोशल मिडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

साथ ही कैप्शन में यह भी लिखा है कि ‘मि‍मी और तिशा अब एल्सा और एना होंगी। हम चोपड़ा सिस्टर्स फाइनली डिजनी के ‘फ्रोजेन 2′ में साथ नजर आएंगी। आप लोग हमें देखने का इंतजार नहीं कर सकते, मेरा मतलब है हमें सुनने का। हम इन शानदार और ताकतवर कैरेक्टर्स को हिंदी में जीवन दे रहे है।’

फिल्म ‘फ्रोजन-2’ की कहानी क्वीन एल्सा और उसकी बहन पर ऐना आधारित है। इस फिल्म के इंग्लिश वर्जन में इडिना मेन्जेल ने एल्सा को और क्रिस्टेन बेल ने ऐना को आवाज दिया है। फ्रोजेन 2 फिल्म फ्रोजन कि चौथी सीरीज है।
फिल्म के लिए दोनों सिस्टर्स काफी एक्साइटेड है। क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ है कि दोनों ने किसी हॉलीवुड फिल्म को अपनी आवाज दी है।

About Author