एलएसी पर चीन ने दो डिवीजन किए तैनात, नक्शा बनाकर लिखा चीन

border dispute
image source - google

LAC (line of actual control) पर तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ चीन बातचीत के जरिए सीमा विवाद को हल करना चाहता है। वहीं दूसरी तरफ सीमा पर लगातार सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। आज बुधवार को चीन ने दो डिवीजन की तैनाती भारतीय सीमा पर की है। जिसके बाद भारत ने भी सेना की तैनाती बढ़ा दी।

सूत्रों के अनुसार चीन ने भारतीय सीमा पर 10000 अतिरिक्त सैनिक तैनात किए हैं और यह युद्ध अभ्यास कर रहे हैं। जिसके बाद भारत ने भी चीन सीमा पर चीन के बराबर सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है। इसके साथ ही युद्ध वाहनों को सीमा पर तैनात किया जा रहा है।

चीनी सैनिकों ने सीमा पर लिखा चीन

चीन लगातार ऐसी हरकतें करता जा रहा है। जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। पैगोंग झील के पास चीनी सैनिकों ने अपने देश का नक्शा बनाया है और चीनी भाषा में चीन भी लिखा है। सैटेलाइट तस्वीरों में चीन की इस हरकत के बारे में पता चला है।

अब तक भारत और चीन के बीच कमांडिंग लेवल की तीन बैठकें हो चुकी हैं और बैठक में चीनी अधिकारियों ने पीछे हटने का वादा किया था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं उल्टा चीन सीमा पर लगातार अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाता जा रहा है। जिसकी वजह से सीमा पर अभी भी तनाव बरकरार है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × five =