चीन ने भारत से सीमा विवाद के बीच तैनात किया नया कमांडर

China deployed new commander on lac
image source - google

भारत चीन के बीच इस समय लद्दाख में एलएसी पर चल रहे तनाव के बीच चीन में नए कमांडर को तैनात किया है। चीन ने लेफ्टिनेंट जनरल शू किलियांग को नया कमांडर बनाया है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पश्चिमी थिएटर कमांडर ग्राउंडफोर्स भारतीय सीमा को लेकर जिम्मेदार होगी। चीन द्वारा नए कमांडर की नियुक्ति को चीन की रणनीतिक चाल माना जा रहा है।

भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर काफी विवाद चल रहा है। दोनों देशों के सैनिकों में कई बार झड़प हो चुकी है। इसके बाद सेनाध्यक्ष ने बैठक कर सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ा दी थी। इस विवाद को लेकर अमेरिका ने मध्यस्था करने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन दोनों देशों ने इस प्रस्ताव को यह कहकर ठुकरा दिया कि दोनों देश आपसी बातचीत से सीमा विवाद को सुलझा लेंगे।

दरअसल भारत लद्दाख में गलवा घाटी में एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण करवा रहा था। जिसको लेकर चीन ने अपनी आपत्ति जताई थी। इसी वजह से कई बार सीमा पर चीन ऐसी हरकतें कर रहा है। जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है।

नेपाल के साथ भी सीमा को लेकर विवाद

चीन के अलावा भारत में नेपाल के साथ भी सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। उससे पहले नेपाल ने एक राजनीतिक नक्शा पेश किया था। जिसमें भारत के तीन हिस्सों को अपना बताया गया था। जिस पर भारत ने अपनी आपत्ति जताई थी। इसके बाद भी नेपाल ने अपनी संसद में इस नक्शे को पेश कर संविधान से जोड़ने का प्रयास किया।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

9 + eight =