बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री की गिरफ्तारी के लिए अरेस्ट वारंट जारी

एक समय में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रही अमीषा पटेल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। ये अरेस्ट वारंट अमीषा के खिलाफ रांची की कोर्ट ने जारी किया है। खबर के अनुसार ये पूरा मामला चेक बाउंस का है। इससे पहले भी  एक इवेंट मैनेजर अमीषा पटेल पर पैसे लेकर वेडिंग इवेंट में न पहुंचने का आरोप लगा चुका है।

अमीषा पटेल पर चेक बाउंस का आरोप प्रोड्यूसर अजय कुमार ने लगाया है। अजय का कहना है की 2018 में देसी मैजिक मूवी बनाने के लिए अमीषा ने 3 करोड़ रूपए लिए थे। मूवी न बनने पर अमीषा से पैसे मांगे तो वो टाल देती।

जन्मदिन के अवसर पर किया अपनी आने वाली अगली सबसे बड़ी मूवी का एलान – अक्षय कुमार

बहुत कहने पर अमीषा ने 2.50 करोड़ का चेक दिया पर चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। जिसके बाद प्रोड्यूसर अजय ने अमीषा पटेल के खिलाफ रांची कोर्ट में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। खबर के अनुसार केस दर्ज होने के बाद भी अमीषा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है।

About Author