साइना नेहवाल का किरदार निभाने को सुपर एक्साइटेड परिणीति

देश के महान लोगो की जीवन गाथा से अवगत कराने के लिए फिल्म इंडस्ट्री ने उन लोगो पर बायोपिक बनाना शुरू कर दिया है। अब बॉलीवुड साइना नेहवाल की बायोपिक बनाने जा रहा है। जिसमे साइना का किरदार ऐक्ट्रेस परिणीति करते नजर आएँगी। इस फिल्म के लिए परिणीति खुद भी बहुत एक्साइटेड है।

परिणीति खुश है अपने किरदार से

View this post on Instagram

Me. All day everyday nowadays?

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द बैडमिंटन चैम्पियन साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म में किरदार निभाते नजर आएँगी। इस फिल्म को लेकर वह काफी खुश है। इस फिल्म में वो खुद को साइना के जैसे दिखने के लिए काफी मेहनत कर रही है।

‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग जल्द

साथ काफी समय से परिणीति फिल्म के लिए लुक को लेकर अपनी बॉडी लैंग्वेज पर काम कर रही थीं। परिणीति के साथ ही इस फिल्म में 600 स्‍टूडेंट्स भी आएंगे। लेकिन साइना के लीड रोल में परिणीति ही नजर आएँगी। इस फिल्म को लेकर परिणीति सुपर एक्साइटेड हैं। पिछले 6 महीने अपने इस किरदार के लिए मेहनत और तैयारियां करेंगी। इसके अलावा परिणीति उसी कोर्ट में बैटमिंटन सीखने जाती थी जहां पर साइना प्रैक्‍टिस करती थीं।

कुछ दिनों से काफी बिजी थी परिणीति

इस फिल्म से पहले परिणीति अपनी अगली फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की शूटिंग के चलते काफी बिजी थीं, लेकिन अब उसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है। जिसके बाद अब इन्होने साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी। इन तैयारियों के बीच परिणीति ने कोर्ट में प्रैक्टिस के दौरान की कुछ तस्वीरों को सोशल मिडिया पर साझा किया।

आपको पता ही होगा कि इस फिल्म में परिणीति से पहले श्रद्धा कपूर इस रोल को निभाने वाली थी। जानकारी दी जा रही है कि इस फिल्म को 2020 में होने वाले ओलम्पिक शेड्यूल के दौरान रिलीज किया जा सकता है। साथ ही 11 ऑक्टूबर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।

About Author