जानिए ऋतिक रोशन का असली नाम और उनका अनसुना सच

google

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन जो की ज्यादातर लोगो की दिल की धड़कन है। जो की अपनी जबरदस्त डांसिंग के लिए फेमस है। इसके अलावा ऋतिक अपनी जबरदस्त डांसिंग स्किल्स और लुक्स के लिए भी खूब जाने जाते हैं। बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने ऋतिक रोशन को लेकर एक ट्वीट किया था। इसमें कमाल आर खान ने बताया था कि अगर कोई एक्टर लुक्स, डांस और एक्टिंग के दमपर सुपरस्टार बन सकता है तो उसमें ऋतिक रोशन पहले नंबर पर रहने वाले हैं।

बताते है उनके बचपन के बारे में

इसी के साथ आज में आपको ऋतिक रोशन की निजी जिंदगी से जुडी कुछ बातें बताने वाली हूँ। तो आइये दोस्तों इसी के साथ आगे बढ़ते है। ऋतिक रोशन की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए। सबसे पहले हम शुरुआत करते है ऋतिक रोशन के बचपन से हम आपको आज उनकी बचपन से जुडी कुछ से बातें बताने वाले है जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।

उनकी जिंदगी की पहली कमाई

आपको बात दे की यह उस समय की बात है जब वे लगभग 14 साल के रहे होंगे। आपको बता दे की 1980 में फिल्म आशा में जीतेंद्र के साथ नृत्य करने के लिए ऋतिक रोशन को 100 रुपये मिले थे। यह शायद उनकी जिंदगी की पहली कमाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी इस मेहनत की कमाई से 10 हॉट व्हील्स खरीदे।

लोग उनका बहुत मजाक बनाते थे

बचपन में ऋतिक हकलाते थे लेकिन उनके समर्पण भाव ने उन्हें इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद की। उनकी इस आदत से बहुत से लोग उनका काफी मजाक भी बनाते थे। उनके लिए हकलाना इतना बुरा था कि वह अक्सर मौखिक परीक्षा के समय स्कूल नहीं जाते थे। इसी कारण से वे पढ़ाई में अच्छा होने के बाद भी सवालों के जवाब देने से डरते थे। क्योंकि जब वह अटकते थे तो दूसरे बच्चे उनका मजाक उड़ाते थे।

ऋतिक का निक नाम

मुझे पता है आप उनका असली नाम जानने के लिए उत्सुक है। वैसे तो सब ऋतिक को उनके नाम यानि ऋतिक रोशन के नाम से ही जानते है। लेकिन रितिक का बहुत प्रसिद्ध दूसरा नाम ‘डुग्गु’उनका यह नाम उनकी दादी ने रखा था। दरअसल ऋतिक के पिता राकेश रोशन का निक नाम गुड्डू है। जब हर कोई ऋतिक के लिए एक उप नाम सोच रहा था। तो उनकी दादी ने उन्हें ‘डुग्गु’ नाम दिया।

वास्तव में किये कठिन स्टंट

अपने उनकी फिल्म ‘ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा’का नाम तो सुना होगा और देखा भी होगा। आपको बता दे की ऋतिक रोशन ने वास्तव में उन सभी स्टंटों का प्रदर्शन किया है जिन्हें हमने उन्हें ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा में करते हुए देखा है।वे सरे स्टंट रियाल थे। हलांकि उनकी यह फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। लेकिन फिल्म काफी अच्छी थी।

ऋतिक का बनाया गया स्टेचू

आपको बात दे की ऋतिक पांचवें बॉलीवुड स्टार हैं। जिनके मोम के पुतले को मैडम तुसाद के मोम संग्रहालय में जगह मिली है। प्रतिमा का लुक धूम 2 में उनके लुक और पोशाक से प्रेरित है। इसके साथ और भी बॉलवुड स्टार्स को वहाँ जगह मिल चुकी है। जैसे अर्पित जैन (लंदन ) ऐश्वर्या राय बच्चन,अमिताभ बच्चन,शाहरुख़ खान,सलमान खान,वरुण धवन शामिल है। आपको बता दे की मैडम तुसाद संग्रहालय लन्दन में स्थापित मोम की मूर्तियों का संग्रहालय हैं। इसकी अन्य साखाएँ विश्व के प्रमुख शहरों मे भी हैं। इसकी स्थापना 1835 में मोम शिल्पकार मेरी तुसाद ने की थी।

कभी ऐसा था की वे डांस नहीं कर सकते थे

एक बार डांस करते करते ऋतिक का पैर टूट गया था। उस समय वे केवल 19 साल के थे। उनके साथ इस हादसे के बाद डॉक्टर ने कहा की वे अब कभी दोबारा डांस नहीं कर पाएंगे। यह सुनने से उनका दिल टूट गया था। कि वह फिर से नृत्य नहीं कर पाएंगे। लेकिन उन्होंने इस बात को गलत साबित कर दिया। उनके लिए एक डांसिंग लिविंग लीजेंड बनना भी किसी परीकथा या काल्पनिक प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं था।

About Author