रोमांस की सारी हदें होगीं पार Ekta Kapoor की इस वेबसीरीज के साथ

google

Ekta Kapoor जो की देश के घर-घर में तुलसी और पार्वती जैसी बहुओं की कहानियां पहुंचाने वाली टीवी क्वीन कहलाती है। लेकिन अब Ekta Kapoor धीरे-धीरे देश की एडल्ट कंटेंट क्वीन बनती जा रही हैं। ऑल्ट बालाजी की “गंदी बात” जैसी सीरीज जी5 ओटीटी पर पहुंचा चुकीं Ekta  Kapoor ने अब एक ऐसा विषय चुना है। जो शायद आने वाले दिनों में सियासी भूचाल बन सकता है।

सियासी विवाद का कारण बन सकती है यह वेबसीरीज

जी हाँ दरअसल Ekta Kapoor ने एक नई वेब सीरीज के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान बताया है। Ekta Kapoor ने इस इंटरव्यू के दौरान इस वेबसीरीज जोड़ी कुछ बातें बताई उन्होंने बताया है की वेबसीरीज में दो महिलाओं की इस प्रेम कहानी की है। इतना ही नहीं उनकी यह वेबसीरीज पृष्ठभूमि अयोध्या विवाद से जुडी है। अब इस बात का अंदाजा लगा सकते है की यह वेबसीरीज सियासी बवाल का कारण बन सकती है।

Bigg Boss 13:विशाल को मारना मधुरिमा को पड़ा महंगा,जानिए क्या है सलमान का फैसला

Ekta Kapoor ने खुद दी जानकारी

आपको बता दे की Ekta Kapoor का ये नया शो दो ऐसी महिलाओं के बारे में होगा। जो भारत की संस्कृति और समाज की सोच को ताक पर रखकर अपने समलैंगिक प्रेम को अंजाम देती हैं। इस शो की घोषणा खुद एकता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी सी पोस्ट लिखकर दी है। सोशल मीडिया अपने इस शो के टीजर के साथ एकता ने एक लंबा ज्ञान भी दिया है।जिसे पढ़कर ओशो की सबसे निकट रहीं मां आनंदशीला की याद आ सकती है। मंजू कपूर की लिखी चर्चित कहानी ए मैरीड वूमन पर बनने जा रही इस सीरीज का विषय काफी विवादास्पद रहा है।

अपनी नई सीरीज को लेकर Ekta Kapoor ने किया ट्वीट

इस सीरीज के मुख्य किरदार Riddhi Dogra और Monika Dogra निभा रही हैं।Ekta Kapoor ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ‘सीमाएं कई बार कला को भी बंधनों में बांध देती हैं। एक निर्माता के रूप में मैंने उन मानदंडों को कई बार चुनौती दी है। यह वह स्वतंत्रता है जिसका मजा लेने के लिए हम तरसते हैं। हालांकि, मैं इस बात से परिचित हूं कि स्वतंत्रता जिम्मेदारी के साथ आती है।’ भारतीय मनोरंजन जगत में महिलाओं के समलैगिंक रिश्तों को पहली बार भी कहानी का हिस्सा बनाया जा चुका है। शबाना आजमी और नंदिता दास की दीपा मेहता निर्देशित फिल्म फायर ऐसी ही एक चर्चित कोशिश रही है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

twelve − eleven =