विसर्जन से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे बॉलीवुड सितारे

  • मुंबई के लालबाग के राजा यानी की गणेश जी के विसर्जन से पहले आशीर्वाद लेने पहुंचे बॉलीवुड स्टार।
  • लालबाग़ के राजा मुंबई का सबसे अधिक लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल है मुंबई में।
  • गणेशोत्सव को बॉलीवुड सितारे बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं।

मुंबई के लाल बाग के राजा का आशीर्वाद लेने पहुंची स्वरा भास्कर ने बप्पा का आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की। स्वरा भास्कर ने अपनी कुछ पिक्स टि्वटर पर पोस्ट की जिसमें वह मैरून रंग की सूट के साथ कोल्हापुरी ड्रेस पहने दिखी। चप्पल निकाल बप्पा का दर्शन करने गयी स्वरा भास्कर के वापस आने पर चप्पल चोरी हो गयी थी जिस कारण उन्हें गाड़ी तक नंगे पावं ही जाना पड़ा।

इस बात को स्वरा ने खुद ट्विटर पर पोस्ट करते हुए बताया कि यह होती है श्रद्धा नंगे पांव में भगवान के पास जाना। वीडियो के कैप्शन में स्वरा ने लिखा कि “लालबाग के वो दर्शन ही क्या हुए जब तक चप्पल ना चोरी हो जाए।”

स्टाइलिश रणबीर सिंह लुक में दिखी धोनी की बेटी जीवा

दीपिका पादुकोण भी बप्पा के दर्शन करने पहुंची

बॉलीवुड की फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण बप्पा के विसर्जन से पहले उनके दर्शन के लिए पहुंची। दर्शन करते हुए दीपिका हैवी गोल्डन बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी में नजर आई और बालों का टाइट बन बनाया था। साथ ही कानों में हैवी रिंग के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। और वो बप्पा के दर्शन के लिए बिना चप्पल के नंगे पांव पहुंची। दर्शन के बाद जब दीपिका वहां से निकली तो लोगो ने सेल्फियां लेना शुरू कर दीया। आपको बता दें कि दीपिका अब सुन छपाक में नजर आएंगी। साथ ही दीपिका फिल्म 83 में भी कपिल देव की पत्नी की भूमिका निभाते नजर आएँगी।

आज गणेश जी के उत्सव का आखिरी दिन है। आज अनंत चतुर्दशी का दिन है और आज ही के दिन गणपति जी के विजर्सन की परंपरा है। आज गणेश जी को हम विदा करके उनसे अगले वर्ष जल्दी आने की प्रार्थना करते है।

About Author